Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर बढ़ा बोझ, अनुदानित सिलेंडरों की संख्या घटने से चिंता

LPG Subsidy Cut: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अनुदानित गैस सिलेंडरों की संख्या 12 से घटाकर 4 किए जाने से लाभार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कम हुई।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 12, 2026 | 05:29 PM

Ujjwala Yojana (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola PM Ujjwala Scheme: देशभर में बड़े स्तर पर लागू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने वर्षों तक गरीब और ग्रामीण परिवारों को धुएं वाली चूल्हों से राहत दिलाने का काम किया। इस योजना के तहत घरघर गैस पहुंचने से महिलाओं को रसोई में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक मुक्ति मिली थी। लेकिन अब अनुदानित गैस सिलेंडरों की संख्या में लगातार की गई कटौती से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की चिंता बढ़ गई है। लाभार्थियों का कहना है कि कम आय में बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है।

2016 में हुई थी शुरूआतउज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। शुरुआत में लाभार्थियों को वर्ष में 12 गैस सिलेंडरों पर अनुदान का लाभ दिया जाता था। बाद में यह संख्या घटाकर 9 कर दी गई और अब इसे 4 सिलेंडरों तक सीमित कर दिया गया है। पहले 9 रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी के अनुसार लाभार्थियों को सालाना 2,700 रुपये की सहायता मिलती थी, जबकि नए प्रावधान के बाद केवल 4 सिलेंडरों पर ही 300 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से 1,200 रुपये का लाभ मिलेगा।

चूल्हे पर लौटने की आशंका

इससे लाभार्थियों को सालाना लगभग 1,500 रुपये का आर्थिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरों के गरीब परिवारों में इस बदलाव को लेकर चिंता का माहौल है। कई परिवारों का कहना है कि पूरे वर्ष केवल चार अनुदानित सिलेंडरों में रसोई चलाना संभव नहीं है। दूसरी ओर, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है। हाल ही में गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के बाद एक सिलेंडर की कीमत लगभग 962 रुपये तक पहुंच गई है।

सम्बंधित ख़बरें

बदलापुर डबल डेथ केस में 3 साल के बच्चे के बयान से नया मोड़, मां और कैब ड्राइवर की मौत पर गहराया सस्पेंस

क्या सिर्फ बात न मानने पर जा सकती है नौकरी? सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी की अर्जी पर सुनाया बड़ा फैसला

अमरावती जिले की धारणी में एक घर से 5 किलो गांजा हुआ बरामद, आरोपी पुलिस की हिरासत में

नासिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बड़ा असर; 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, 1573 ऑपरेशन सफल

ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला; संविदा कर्मचारियों के काम की होगी समीक्षा, लापरवाही पर जाएगी नौकरी

लाभार्थियों को सालाना 1500 रुपये तक का नुकसान

इसमें घर तक पहुंचाने का अतिरिक्त खर्च जोड़ने पर गरीब परिवारों के लिए एक सिलेंडर की लागत करीब एक हजार रुपये तक पहुंच रही है।महिलाओं की बढ़ी चिंता, फिर चूल्हे की ओर लौटने की आशंकामहिला लाभार्थियों का कहना है कि उज्ज्वला योजना के कारण उन्हें धुएं और चूल्हे की परेशानी से राहत मिली थी, लेकिन अब कम सब्सिडी और महंगे सिलेंडर के कारण उन्हें दोबारा पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेने की नौबत आ सकती है। उनका कहना है कि पहले मिट्टी के तेल की सुविधा बंद हो चुकी है और अब महंगा गैस सिलेंडर खरीदना उनकी आर्थिक क्षमता से बाहर होता जा रहा है।

Ujjwala yojana subsidy cut lpg cylinder price hike beneficiaries burden

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 04:55 PM

Topics:  

  • Akola News
  • LPG Cylinder Price Hike
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.