- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Two Thousand Police Officers And Employees Deployed For Kanwar Mahotsav Superintendent Of Police Sandeep Ghuge
कांवड़ महोत्सव के लिए दो हजार पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तैनात: पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे
- Written By: नवभारत डेस्क

- सभी उत्साह और शांति के साथ महोत्सव मनाएं
- आपत्ति जनक वस्तुएं साथ में न रखें
अकोला. साोमवार 11 सितंबर को श्रावण के अंतिम सोमवार को कांवड़ महोत्सव मनाया जाएगा. इस दिन गांधीग्राम से पूर्णा नदी का जल लाकर शिवभक्त श्री राजराजेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. इस कांवड़ महोत्सव के लिए करीब दो हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो कि व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखेंगे. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने दी.
उन्होंने बताया कि एसआरपी और आरसीपी की एक कंपनी भी यहां पहुंच गयी है. इस कांवड़ महोत्सव में 15 से 20 बड़ी कांवड़, 150 छोटी कांवड़ इसी तरह 100 पालकियों का समावेश रहेगा. सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे के भी इंतजाम हैं. डॉग स्कॉड भी उपस्थित रहेगा. इसी तरह गांधीग्राम से अकोला पर चिकित्सा सेवाओं का भी इंतजाम है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तुएं साथ में न रखें. इसी तरह उन्होंने सभी मंडलों से निवेदन किया कि, जहां तक हो सके छोटे बच्चों और बुजूर्गों को यात्रा में शामिल न करें.
अनुभवी अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे
उन्होंने जानकारी दी कि इस कांवड़ महोत्सव में पुलिस के अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इस बार गांधीग्राम से अकोला तक सड़क काफी चौड़ी है. गांधीग्राम से अकोला तक कांवड़ यात्रा महोत्सव पूरा होने तक इस मार्ग का अन्य यातायात बंद रहेगा. अन्य लोग दर्यापुर रोड से आवागमन कर सकते हैं. उन्होंने जानकारी दी कि इस रोड की उन्होंने विजिट की है. जहां जरूरी था वहां डायवर्शन भी दिया है. बताया गया कि इस यात्रा महोत्सव में करीब 75 हजार से 1 लाख लोग तक शामिल होंगे. सभी प्रेशर प्वाइंट पर सीसीटीवी और वीडियो कैमरे कार्यरत रहेंगे.
पुलिस के खूफिया विभाग के कर्मियों के पास भी कैमरे रहेंगे. पूरे मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था की गयी है. इसी तरह इस मार्ग पर जिस भी प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे हैं उन्हें कहा गया है कि कांवड़ महोत्सव के समय कैमेरा मुख्य मार्ग पर रखें. इस यात्रा में महिला कांवड़धारियों का भी एक दल रहेगा. उनके साथ महिला पुलिस कर्मी उपस्थित रहेंगी. उन्होंने श्रीगणेश विसर्जन जुलूस 28 को अकोला और 29 सितंबर को अकोट तथा ईद ए मिलादुन्नबी का जुलूस 30 सितंबर को निकालने के लिए सार्वजनिक गणेश मंडल तथा सभी मौलाना और उलेमाओं का आभार प्रकट किया.
सम्बंधित ख़बरें
दिव्यांग कोटे में अनियमितता, जांच के बाद शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई
बार्शी टाकली में गैस सिलिंडर की जांच, 5 प्रतिष्ठानों से सिलिंडर जब्त
नाबालिग से यौन अत्याचार मामले में आरोपी को 5 साल की सजा, अकोला कोर्ट का फैसला
अकोला: हाईवे चौड़ीकरण में हरियाली खत्म, पर्यावरण पर संकट; विकास की वेदी पर बलि चढ़े हजारों विशाल वृक्ष
प्रतिबंधक कार्रवाई जारी रहेगी
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, समाज कंटकों पर एमपीडीए के साथ साथ अन्य प्रतिबंधक कार्रवाई जारी रहेगी. जरूरत पड़ने पर एमपीडीए के अंतर्गत भी कार्रवाई की जाएगी. समाज कंटकों की तरफ पुलिस का ध्यान बराबर लगा हुआ है.
गंगा नगर में तेंदुआ पुलिस को तुरंत सूचना दें
उनसे जब यह पूछा गया कि स्थानीय गंगा नगर क्षेत्र में तेंदुए के विचरण करने की चर्चा क्षेत्र में है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी को भी तेंदुआ दिखाई देता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें. पुलिस बल पूरा सहयोग देगा. इस बारे में वन विभाग से भी बात की गयी है. इस अवसर पर एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके उपस्थित थे.
Two thousand police officers and employees deployed for kanwar mahotsav superintendent of police sandeep ghuge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














