Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुर्तिजापुर में चोरी की कोशिश नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार, मवेशी बरामद

मुर्तिजापुर के वडरपुरा में चोरी की कोशिश नाकाम, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से बकरी और सूअर चोरी का प्रयास विफल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 28, 2026 | 08:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: मुर्तिजापुर शहर के वडरपुरा इलाके में सोमवार रात दो आरोपियों ने एक बकरी और दो सूअर चोरी कर मोटरसाइकिल से ले जाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से यह कोशिश नाकाम हो गई.

घटना के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अमर सोदे 40, निवासी वडरपुरा के स्वामित्व वाले लगभग 20 हजार रुपये मूल्य के पशुओं को आरोपी पवन गुंजाल 22 और विशाल टाक 28, दोनों निवासी वडरपुरा ने मिलकर चोरी करने का प्रयास किया.

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अन्नपूर्णा माता मंदिर के पीछे स्टेशन विभाग क्षेत्र में दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मवेशियों को बांधकर ले जा रहे थे. तभी शिकायतकर्ता और स्थानीय लोगों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया.

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान,  1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

पवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़

वाशिम शहर में पानी की समस्या, 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक जलापूर्ति बंद, नगर परिषद प्रशासन ने घोषणा

गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही उजागर, समर्थ गैस एजेंसी पर कार्रवाई, कनेक्शन अन्य एजेंसियों को हस्तांतरित

इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जमीन पर गिराकर मारपीट की, जिससे उनके हाथ की उंगली के नाखून को चोट पहुंची. साथ ही आरोपियों ने फरियादी की पत्नी को गालीगलौज की और फरियादी, उनके भाई तथा भतीजे को जान से मारने की धमकी दी.

इस घटना से इलाके में भय का वातावरण फैल गया. जांच में सामने आया कि आरोपी पवन गुंजाल पर पहले से ही 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि विशाल टाक पर भी दो मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भा.न्या.सं. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. चोरी किए गए पशुओं को बरामद कर लिया गया है. इस प्रकरण की आगे की जांच थानेदार अजीत जाधव के मार्गदर्शन में अंमलदार योगेश लोनकर कर रहे हैं.

Theft attempt foiled in murtizapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 07:31 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.