अग्रवाल समाज की ओर वितरित किए गए घड़े, जरूरतमंदों को मुफ्त सौंपे गए
अग्रनारी प्रांतीय महिला एसो. और अग्रवाल महिला मंडल ने अकोला में जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त पानी के घड़े और जूतेचप्पल वितरित किए।
Akola Districts: सामाजिक सेवा कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने वाली अग्रनारी प्रांतीय महिला एसो., अग्रवाल महिला मंडल तथा अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला पदाधिकारियों ने जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त पानी के घड़े और जूतेचप्पल वितरित किए.
स्थानीय रामदेवबाबाश्यामबाबा मंदिर परिसर में शनिवार को आयोजित इस घड़ा वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं ने भारी भीड़ लगाकर इस अभियान का लाभ उठाया. भीषण गर्मी और चरम पर पहुंचे तापमान के इस गर्मी के मौसम में पानी की कमी और गर्मी की मार को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया.
इस मुफ्त घड़ा और जूतेचप्पल वितरण का शुभारंभ अग्रनारी प्रांतीय महिला एसो. की शाखाध्यक्ष लता खिरवाल, मंत्री उमा झुनझुनवाला, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष निशा लोहिया, सचिव मीना बाजोरिया, दर्शना गोयनका, ममता खेतान, सीमा शाह, शीतल गर्ग तथा अग्रवाल महासभा की प्रदेश पदाधिकारी ममता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संगीता अग्रवाल तथा सलाहकार शोभा गोयनका की उपस्थिति में किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं की मांग, विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
भाजपा पार्षद जंगम पर दुष्कर्म का आरोप, पार्षद ने भी दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की एफआईआर
काटेपूर्णा अभयारण्य में ली गई वन पर्यटक कार्यशाला, पर्यटकों को अभयारण्य में जैवविविधता की दी जाती जानकारी
विश्व मधुमक्खी दिवस 2026: पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित, महाराष्ट्र खादी व ग्रामोद्योग मंडल की पहल
जारी रहेंगे इस तरह के अभियानमहिलाओं की ओर से भीषण गर्मी में इस तरह के अभियान आयोजित किए जाएंगे, ऐसा इस दौरान कहा गया. ममता अग्रवाल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को घड़ों के साथ जूतेचप्पल, फल और जलदक्षिणा वितरित की गई. इस मौके पर शोभा गोयनका की ओर से उपस्थित महिलाओं को ताजा गन्ने का रस प्रदान किया गया.
