-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- The Plan Of Digital School Remained Confined To Papers
Akola News: नहीं पूरा हुआ डिजिटल स्कूल का सपना, शालाओं में धूल खा रहे कंप्युटर
- Written By: अपूर्वा नायक
जिला परिषद की स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए हर स्कूल तक कंप्यूटर पहुंचाने की योजना बनायी गई थी। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि जिप की स्कूलों में आज भी कंप्युटर नहीं पहुंचे।

डिजिटस स्कूल (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: सरकार ने समय की मांग को देखते हुए जिला परिषद (जि.प.) शालाओं के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रत्येक स्कूल तक कंप्यूटर पहुंचाने की योजना बनाई थी। लेकिन हकीकत यह है कि जिले की 945 जि।प। शालाओं में आज भी कई स्कूलों तक कंप्यूटर नहीं पहुंचे हैं।
जहां कंप्यूटर पहुंचे हैं, वहां प्रशिक्षित शिक्षक या बिजली आपूर्ति के अभाव में वे निष्क्रिय पड़े हैं। कुछ शालाओं में कंप्यूटर का उपयोग विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन में हो रहा है, पर अधिकांश जगह स्थिति दयनीय है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले की 69 शालाओं में नई कंप्यूटर प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं, पर इनमें इंटरनेट सुविधा और प्रशिक्षित शिक्षक नहीं हैं। परिणामस्वरूप “डिजिटल स्कूल” की योजना कागजों तक ही सीमित रह गई है। कई जगह स्थानीय विकास निधि और अन्य स्रोतों से कंप्यूटर तो उपलब्ध कराए गए, लेकिन उनका उपयोग सुनिश्चित करने की व्यवस्था नहीं हुई।
कई शालाओं में कंप्यूटर बंद अवस्था में धूल खा रहे हैं। जहां कंप्यूटर कार्यरत हैं, वहां मार्गदर्शन करने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित शिक्षक नहीं हैं। सरकार का उद्देश्य बच्चों में कंप्यूटर कौशल और डिजिटल साक्षरता बढ़ाना था, लेकिन जिम्मेदारी से बचने वाली तंत्र के कारण यह पहल नाम मात्र रह गई है। वास्तविकता यह है कि डिजिटल स्कूल शिक्षा में क्रांति ला सकते थे, परंतु प्रशासन की ढीली योजना के कारण यह प्रयास असफल साबित हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
ये भी पढ़ें :- Akola News: गुस्से और नशे ने छीनी जान, परिवारिक विवाद बना खून का खेल
मनपा शालाओं में भी डिजिटलाइजेशन की कोशिश
शहर में मनपा की 31 शालाएं हैं और इनमें भी अधिकांश की हालत ऐसी ही है। हालांकि अब इन शालाओं को डिजिटल बनाने के प्रयास शुरू हुए हैं। मनपा की 31 शालाओं में 60 डिजिटल क्लासरूम, 60 स्मार्ट बोर्ड और प्रत्येक शाला में छात्रों की संख्या के अनुसार आरओ पेयजल प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके लिए मनपा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मनपा आयुक्त के माध्यम से जिला नियोजन समिति को भेजा है। राज्य के श्रम मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री एडआकाश फुंडकर के प्रयास से मनपा शालाओं के डिजिटलाइजेशन हेतु 4 करोड़ रुपये का विशेष निधि मंजूर किया गया है। जमीनी हकीकत यह है कि जिप और मनपा दोनों ही स्तर पर डिजिटल शिक्षा का सपना अभी अधूरा है। जब तक इंटरनेट, प्रशिक्षित शिक्षक और नियमित विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं होती, तब तक “डिजिटल स्कूल” की संकल्पना केवल फाइलों में ही सिमटी रहेगी।
The plan of digital school remained confined to papers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














