Akola News: अकोला शहर के शास्त्रीनगर स्थित जय अंबे माता संस्थान प्रांगण में जय अंबे माता संस्थान एवं डा. तृप्ति भाटिया के संयुक्त आयोजित में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन हो रहा है.ऋषि कुमार संदीपनी विद्यालय, पोरबंदर के शास्त्री जनक जोशी द्वारा प्रस्तुत इस कथा को भक्तों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है.
शनिवार को कथा का तृतीय पुष्प पिरोते हुए शास्त्री जनक जोशी ने श्रीराम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया.उन्होंने देवी भागवत के महत्व को प्रतिपादित करते हुए समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन का आह्वान किया. कथा के इस सत्र में सुंदर संतोषी माता की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें रीना सायानी ने भूमिका निभाई.
इस अवसर पर महिलाओं के नृत्य ने उत्सव को और भी रंगीन बना दिया.रात्रि को भोलेराम की सेना की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों युवकों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज की.
आयोजकों का आवाहन इस भक्तिमय एवं संगीतमय देवी भागवत कथा का लाभ बड़ी संख्या में महिलापुरुष भक्तों को लेना चाहिए ऐसा आवाहन जय अंबे माता संस्थान शास्त्री नगर, डा. तृप्ति भाटिया, अमृता भाटिया, आयुषी भाटिया, प्रदीप भाटिया, कान्हा वखारिया, नवीन कक्कड़, मनोज कस्तूरकर सहित जय अंबे माता परिवार शास्त्री नगर, वीर हनुमान मंदिर शास्त्री नगर आदि ने किया है.