- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Shri Ram Mandir Innauguration Bhajans And Ramayan Recitations Started
Akola News: श्रीराम के रंग में रंगा पूरा अकोला शहर, भजन, रामायण पाठ हुए शुरू
- Written By: नवभारत डेस्क

अकोला. सोमवार को अयोध्या में स्थित भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसकी खुशी पूरे शहर तथा जिले में मनाई जा रही है. इस समय तो शहर का रूप ही बदल गया है. सिटी कोतवाली चौक, तिलक रोड, गांधी रोड, पुराना शहर के सभी क्षेत्र, जठारपेठ, राउत वाड़ी, रतनलाल प्लाट मुख्य मार्ग, गौरक्षण रोड, मलकापुर रोड, सिंधी कैम्प, अलसी प्लाट चौक आदि कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर भगवे झंडे या भगवान श्री राम के कटआउट न लगाए गए हों. इस तरह पूरे शहर में श्रीराम मय वातावरण हो गया है.
जगह जगह कहीं भी चले जाओ भगवान के भजन, सुंदर कांड, रामायण की ध्वनि गूंज रही है. इस तरह पूरे शहर में अयोध्या में होने जा रही भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू है. कुछ स्थानों पर 251 किलो के विशाल लड्डू बनाए जा रहे हैं. इसके लिए रविवार की सुबह से हलवाई और अन्य कारीगर काम में लगे हैं. सोमवार की सुबह तक यह लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे. दोपहर बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस तरह बहुत ही उत्साह के साथ शहर में लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस तरह शहर में राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है.
950 मंदिरों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
भाजपा प्रचार प्रमुख गिरीश जोशी ने बताया कि, शहर के करीब 950 मंदिरों में पूजन, आरती, प्रसाद, महाप्रसाद आदि अलग अलग धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन सोमवार को किए जा रहे हैं. इसी तरह शहर में करीब 35 शोभा यात्राएं विभिन्न स्थानों से निकलेंगी. जानकी वल्लभो संस्था द्वारा भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं. शहर में अनेक स्थानों पर संस्था द्वारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
अकोला में 79 नए पुलिस सिपाहियों की नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के हाथों हुआ नियुक्ति पत्र वितरण
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
अकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली बात पर कर दी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
कारसेवकों का सम्मान
श्री जानकी वल्लभो धर्मार्थ संस्था द्वारा 31 कारसेवकों का उनके निवासस्थान पर जाकर सम्मान किया गया. जिसमें मुख्य रूप से मदनलाल खंडेलवाल, रामेश्वर पुंडकर, अनिल सांगलीकर, सिद्धार्थ शर्मा, मंगलप्रसाद पांडे, गिरिराज तिवारी, गिरीश जोशी के साथ साथ अनेक कारसेवकों का समावेश रहा. भाजपा नेता हरीश आलिमचंदानी द्वारा मुर्तिजापुर रोड पर आयोजित एक विशाल समारोह में कारसेवकों का सम्मान किया गया.
मिश्रा के हाथों पूजा अर्चना
विश्व हिंदु परिषद द्वारा राम नगर में स्थित काला मारोती मंदिर में पं.बंशलोचन मिश्रा के हाथों सोमवार की सुबह पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है.
Shri ram mandir innauguration bhajans and ramayan recitations started
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














