Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिर्ला ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गंभीर अनियमितताओं के आरोप उजागर

शिर्ला ग्राम पंचायत के सचिव दिलीप वाहोकर को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया है। जानें पूरी जानकारी।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 11, 2026 | 08:10 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: पातुर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक शिर्ला ग्राम पंचायत के सचिव दिलीप वाहोकर को गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है.

यह कार्रवाई जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप वाहोकर द्वारा महाराष्ट्र जिला परिषद सेवा आचरण नियम 1967 का उल्लंघन किए जाने की प्रथम दृष्टा पुष्टि हुई है. इसी आधार पर महाराष्ट्र जिला परिषद सेवा अनुशासन व अपील नियम 1964 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

आरोप है कि आशा स्वयंसेविका भर्ती में सरकार के नियमों और मार्गदर्शक निर्देशों के विपरीत कार्य करने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, कर्तव्यों में लापरवाही बरतने तथा ग्राम पंचायत में पहले से तीन ग्राम रोजगार सेवक होने के बावजूद नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त सात ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति के लिए गलत प्रस्ताव पारित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

सिंधी भाषा दिवस पर संविधान का सिंधी संस्करण जारी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया विमोचन

Akola  Crime: खेत से स्प्रिंकलर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

कचरा घंटा गाड़ी का शुल्क अब संपत्ति कर में शामिल करने की साजिश, विरोधियों की निशुल्क सेवा की मांग खारिज

धीमी पड़ी मुहिम, टिल्लूपंप का उपयोग जारी गड़चिरोली नगर परिषद को ध्यान देने की आवश्यकता

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचायत समिति बार्शीटाकली में रहेगा. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. साथ ही, किसी भी प्रकार की निजी नौकरी या व्यवसाय करने पर प्रतिबंध रहेगा. इस कार्रवाई ने ग्राम पंचायत प्रशासन में खलबली मचा दी है और स्थानीय स्तर पर जवाबदेही व पारदर्शिता की मांग को और अधिक बल मिला है.

Shirla gram panchayat secretary suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 07:21 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.