जलयुक्त शिवार मिशन में 131 गांवों का चयन; चयनित गांवों को अंतिम रूप दें, जिलाधिकारी के निर्देश
- Written By: नवभारत डेस्क
अकोला. मृदा एवं जल संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में जलयुक्त शिवार अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन किया जा रहा है. तदनुसार, जलयुक्त शिवर समिति द्वारा मानदंड के अनुसार पात्र गांवों का चयन किया गया है. चयनित 131 ग्रामों को मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीकृत किया गया है. चयनित गांवों को अंतिम रूप दें, यह निर्देश इस अवसर पर जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने संबंधित विभागों को दिए हैं.
जलयुक्त शिवार अभियान के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गयी. इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बाबासाहब गाढवे, जल संधारण विभाग के कार्यकारी अभियंता हरिभाऊ गीते, भूजल सर्वेक्षण व विकास यंत्रणा के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक एन.बी. इंगले, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी मुरली इंगले, उप विभागीय जल संधारण अधिकारी तथा सदस्य सचिव, सामाजिक वनीकरण विभाग, कृषि विभाग, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक भूजल सर्वेक्षण विभाग, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, जि.प. जलापूर्ति विभाग के अधिकारी, सभी तहसीलदार, समूह विकास अधिकारी उपस्थित थे.
जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने बैठक में निर्देश दिए कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्राम योजना तैयार की जाए. मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य में निजी, गैर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ जनता को भी शामिल किया जाना चाहिए. साथ ही जलयुक्त शिवार अभियान के अंतर्गत चयनित ग्रामों की सावधानी पूर्वक योजना बनाकर अंतिम योजना तैयार की जाए, यह निर्देश दिए.
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान वार्ता अटकी, इजराइल के हमलों से शांति प्रक्रिया पर संकट
उद्धव ठाकरे को एक और झटका? सांसद ओमराजे निंबालकर के फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून की लेट एंट्री से बदले हालात
जिले के 131 गांवों का चयन
जलयुक्त शिवार अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले को 116 गांव आवंटित किए गए थे. हालांकि जिला स्तरीय समिति द्वारा जिले के कुल 131 गांवों का चयन किया गया है. जिसमें बार्शीटाकली तहसील के 19, अकोला 17, मुर्तिजापुर 27, अकोट 23, तेल्हारा 24, बालापुर 8 और पातुर के 13 गांवों का समावेश है.
