स्कूल ऑफ स्कॉलर्स में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पारस सं. विद्युत नगर में आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने अनेक सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में अनुराधा डांगे, पीएचसी की डॉ. पल्लवी गिरी, प्राचार्य शरद वानखेडे, शेखर चोपडे और पर्यवेक्षक गंगा कोलसकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और देवी सरस्वती की प्रतिमा पूजन से हुई।
प्राचार्य शरद वानखेडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, व्यवसाय और खेलकूद जैसे हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिला दिवस उनके योगदान को सम्मानित करने और उन्हें सलाम करने का अवसर है।
गंगा कोलसकर ने सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम का महत्व समझाते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम चुनौतीपूर्ण है और इससे विद्यार्थियों को आई.आई.टी., जे.ई.ई. और नीट जैसी स्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है।
महिला शिक्षिकाओं के लिए विशेष रूप से रंगोली प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, नृत्य और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी ठाकुर और गार्गी डे ने किया, जबकि समापन वृषालि इंगले ने किया।