- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Rain Measuring Instruments Will Be Installed In All The Gram Panchayats Of The District
Akola News: अब नहीं छूटेगी बारिश की एक बूंद, हर गांव में लगेगा बारिश नापने का यंत्र!
- Written By: अपूर्वा नायक
अकोला जिले के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले की सभी 535 ग्राम पंचायत सीमाओं में बारिश का पानी नापने के लिए यंत्र लगाया जाने वाला है।

वर्षा मापक यंत्र (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब बारिश की मात्रा का सटीक मापन संभव होगा। केंद्र सरकार की एक परियोजना के तहत जिले की सभी 535 ग्राम पंचायत सीमाओं में वर्षा मापक यंत्र लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसके लिए कृषि और राजस्व विभाग द्वारा गांववार स्थल सर्वेक्षण किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं ताकि यंत्रों की स्थापना शीघ्र हो सके। पूर्व में वर्षा मापक यंत्रों की अनुपलब्धता के कारण कई बार वास्तविक बारिश दर्ज नहीं हो पाती थी, जिससे किसानों को फसल नुकसान की राहत राशि से वंचित रहना पड़ता था। अब गांव में ही वर्षा का मापन संभव होगा, जिससे अतिवृष्टि की स्थिति में सहायता प्राप्त करना आसान होगा।
जुलाई और अगस्त माह में जिले में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है। सरकार के अनुसार 65 मिमी से अधिक वर्षा को अतिवृष्टि माना जाता है। ऐसे में गांव स्तर पर मापन यंत्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। आगामी माह भी वर्षा संभावित है, इसलिए संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला की 223 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 12 जून को होगी आरक्षण लॉटरी
World Brain Tumor Day: बार-बार सिरदर्द, उल्टी और कमजोरी को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ब्रेन ट्यूमर के संकेत
क्या है Monk Fruit? जीरो कैलोरी वाला यह स्वीटनर डायबिटीज मरीजों के लिए माना जाता है बेहतर विकल्प
अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
अब नहीं रहेंगे गांव राहत से वंचित
वर्तमान में जिले के 52 राजस्व मंडलों में 52 वर्षा मापक यंत्र स्कायमेट संस्था के माध्यम से संचालित हैं। लेकिन इन यंत्रों की सीमित कवरेज के कारण स्थानीय स्तर की बारिश दर्ज नहीं हो पाती, जिससे मदद के लिए आवश्यक आंकड़े अधूरे रह जाते हैं। कई बार तेज बारिश और फसल नुकसान के बावजूद गांवों को राहत नहीं मिलती। अब गांववार यंत्रों की स्थापना से यह समस्या दूर होगी और किसानों को उनके नुकसान का सही मूल्यांकन मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें :- अकोला में खुलेंगे 35 नए आधार सेवा केंद्र, आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर
क्षेत्र का ग्रामवार सर्वेक्षण जारी
अकोला के जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी शंकर किरवे ने कहा है कि वर्तमान में, वर्षा की मात्रा मापने के लिए 52 वर्षामापी यंत्र लगे हुए हैं। हालांकि, अब सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में वर्षामापी यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में, क्षेत्र का ग्रामवार सर्वेक्षण चल रहा है।
Rain measuring instruments will be installed in all the gram panchayats of the district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने दी संपत्ति की जानकारी, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं है दर्ज
Jun 08, 2026 | 01:27 PMWork life And Pregnancy: प्रेग्नेंसी में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना है मुश्किल, ऐसे बनाएं करियर और सेहत में तालमेल
Jun 08, 2026 | 01:24 PMवंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
Jun 08, 2026 | 01:23 PMRajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
Jun 08, 2026 | 01:11 PMनागपुर: सिंदी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकला युवक; RPF ने किया काबू
Jun 08, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में 59 स्कूल शिक्षकविहीन, स्वयंसेवकों के भरोसे चल रही ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था
Jun 08, 2026 | 01:10 PMअधिक मास में ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
Jun 08, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














