मादा तेंदुए और शावकों की दहशत से थर्राया पार्डी शिवार; मवेशियों का शिकार, वन विभाग की सुस्ती पर फूटा गुस्सा
पातुर तहसील के पार्डी शिवार में तेंदुए और उसके शावकों ने आतंक मचा रखा है। कई मवेशियों के शिकार के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा की मांग की है।
Patur Leopard Sighting News: पातुर तहसील में इन दिनों तेंदुए की दहशत ने ग्रामीणों और पशुपालकों को भयभीत कर दिया है। पार्डी खेत खलिहान सहित खानापुर, आस्टल और कोठारी क्षेत्रों में तेंदुए के बारबार दर्शन हो रहे हैं और मवेशियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
पार्डी खेत खलिहान के किसान गजानन वजाले के खेत में तेंदुए ने हमला कर चार कुत्तों और दो गायों का शिकार किया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस इलाके में एक बड़ा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई दिया है। खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं।
इस घटना को संतोष खंडारे, रुपेश वजाले, बालू शिरसाट, दिनेश ठाकरे और दिनेश लांडकर ने प्रत्यक्ष देखा है। वहीं जीतेंद्र खंडारे ने भी अपने खेत में तेंदुए को देखने की पुष्टि की है। विशेष रूप से सर्वे नंबर 44, पार्डी शिवार में सड़क किनारे तेंदुआ और उसके चार शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
अकोला की श्री गजानन पतसंस्था में 8.97 करोड़ की गड़बड़ी, अध्यक्ष और CEO गिरफ्तार
अकोला में पतसंस्था का 8.97 करोड़ का घोटाला: अध्यक्ष और सीईओ गिरफ्तार, 2500 निवेशकों की जमा पूंजी फंसी
कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ
यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई बताई जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बारबार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इससे नाराज किसानों ने तत्काल जांच कर तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग की है।
खानापुर, आस्टल और कोठारी क्षेत्रों में भी तेंदुए के दर्शन होने से पूरे इलाके में भय का साया फैल गया है। नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया जा रहा है।
