पल्लवी अनोकार चिंचोलकर को ‘शब्दवेल नारीशक्ति सम्मान’ राज्यस्तरीय पुरस्कार
कवियत्री पल्लवी अनोकार को शब्दवेल नारीशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पुणे में दिया गया।
Akola News: सुप्रसिद्ध कवियत्री पल्लवी अनोकार चिंचोलकर को साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शब्दवेल नारीशक्ति सम्मान राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान 5 अप्रैल को पुणे में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया. यह पुरस्कार सर्जनशील शब्दवेल साहित्य संघ, पनवेल द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर घोषित किया गया था. पल्लवी अनोकार पिछले 15 वर्षों से साहित्य क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी रचनात्मकता व योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया. इस अवसर पर अनेक साहित्यकार और मान्यवर उपस्थित रहे. इस सम्मान से पल्लवी अनोकार के साहित्यिक कार्य को राज्यस्तरीय मान्यता मिली है.
विदर्भ पटवारी संघ के अध्यक्ष पद पर मानकरअकोला, ब्यूरो. विदर्भ पटवारी संघ, नागपुर विभाग अकोला जिला शाखा के अध्यक्ष पद पर दानापुर के पटवारी अंकुश मानकर का चयन किया गया है. उनकी नियुक्ति से राजस्व विभाग तथा पटवारी वर्ग में संतोष और उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है. मानकर ने अपनी शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहितकारी कार्यपद्धति का आदर्श प्रस्तुत किया है.
इसी योगदान को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस चयन से पटवारी संघ के कार्यों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Akola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
Akola के बोरव्हा में मवेशी चराने गए युवकों पर तेंदुए का हमला; एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Akola के पारस बिजली केंद्र में बड़ा हादसा, दो ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
अकोला पूर्व विधानसभा कार्यकारिणी बैठक
शिंदेसेना अकोला पूर्व विधानसभा कार्यकारिणी की महत्त्वपूर्ण जायजा बैठक सोमवार को संपन्न हुई. बैठक का आयोजन वरिष्ठ नेता राजन सालवी के मार्गदर्शन में किया गया. बैठक में शिंदेसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे. इस दौरान मतदाता सूचियों को अद्ययावत करने का कार्य जारी रखने पर चर्चा हुई. साथ ही राजन सालवी ने बताया कि पार्टी के बीएलए नियुक्त किए जाएंगे और उन्हें संबंधित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. बैठक से संगठनात्मक कार्यों को गति देने और आगामी नियोजन को स्पष्ट दिशा देने का संदेश मिला.
