-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sts Mahila Samman Yojana Became A Game Changer Number Of Passengers Increased Earnings Also Increased
ST की महिला सम्मान योजना बनी गेम चेंजर, यात्रियों की संख्या बढ़ी, कमाई में भी इजाफा
- Written By: नवभारत डेस्क

कोंढाली (सं.) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एसटी महामंडल की महिला सम्मान योजना लागू की गई. इसके तहत महिलाओं को एसटी बस में सफर करने के लिए टिकट में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है. योजना के लागू होते ही संपूर्ण राज्य में एसटी बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आ रही ही है. इस योजना ने संपूर्ण राज्य में गत कई वर्षों से धड़ल्ले से जारी निजी वाहनों के अवैध यात्री ढुलाई व्यवसाय की कमर ही तोड़ दी है. इस वजह से राज्य में लाखों युवक फिर बेरोजगार होने की कगार पर हैं.
राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-2024 के बजट में राज्य परिवहन महामंडल की सभी बसों में महिला यात्रियों के लिए महिला सम्मान योजना घोषित की. इसमें संपूर्ण राज्य की सभी बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशद छूट दी गई है. एसटी को किराये की आधी राशि सरकार देगी. इस योजना को 17 मार्च से संपूर्ण राज्य में लागू किया गया. इस कारण सिर्फ 1 दिन में यानी 18 मार्च को राज्य में 11,30,283 महिलाओं ने यात्रा की तथा राज्य परिवहन महामंडल को 5 करोड़ 68 लाख रुपये की आय हुई. इस योजना से नुकसान में चल रहे एसटी महामंडल के फिर अच्छे दिन आने की संभावना नजर आ रही है.
अब तो बैठने की जगह भी नहीं मिलती
शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निजी ट्रैवल्स बसेस तथा निजी यात्री ढुलाई करने वाले विभिन्न वाहनों के कारण एसटी को भारी नुकसान हो रहा था. शिंदे-फडणवीस की नेतृत्व वाली सरकार ने पहले तो संपूर्ण राज्य में 75 वर्ष के सभी वृद्धों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई और अब महिलाओं को भी एसटी बस के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई. 17 मार्च से एसटी की महिला सम्मान योजना शुरू होते ही सभी बसों में महिला यात्रियों की संख्या बढ़ गयी. महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले पुरुष तथा बच्चे भी एसटी बस से यात्रा कर रहे हैं. एसटी बस स्टैंड तथा बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आ रही हैं. नागपुर-अमरावती मार्ग पर कोंढाली एसटी बस स्टैंड पर पुणे, नाशिक, संभाजीनगर, बुलढ़ाना, शेगांव, अकोला, अमरावती के लिए प्रतिदिन लगभग 1,000 एसटी बसों की फेरियां हो रही हैं.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
नागपुर में हाई रिटर्न का लालच पड़ा भारी, नंदनवन में निवेश घोटाला, भरोसा जीतकर व्यवसायी से 30.09 लाख ऐंठे
नागपुर: कमलेश चौधरी के अवैध निर्माणों पर अंततः हटा स्टे; फुटाला तालाब की जमीन पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
नागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
अवैध यात्री ढुलाई व्यवसाय पड़ा ठंडा
कोंढाली से नागपुर, अमरावती, वर्धा, काटोल मार्ग पर कई बेरोजगार युवकों ने अपने घर और खेती बेचकर निजी वाहन लेकर यात्री ढुलाई का व्यवसाय शुरू किया था. इससे संपूर्ण राज्य में लाखों परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी. इन युवकों पर अब इस योजना से फिर बेरोजगार होने का खतरा मंडरा रहा है. इन वाहन चालकों ने बताया कि पहले वाहनों की प्रतिदिन 2 से 3 ट्रिप लग जाती थी पर जब से महिलाओं को एसटी बस में टिकट में सहूलियत मिली तब से उनका धंधा ही चौपट हो गया है. अब तो घंटों यात्रियों का इंतजार करना पड़ता है. हालत यह है कि सुबह से दोपहर 2 बजे तक यात्री नहीं मिलने के कारण एक भी ट्रिप नहीं लग रही है. ऐसी हालत में बैंक तथा निजी फाइनेंस से कर्ज लेकर जो वाहन खरीदे हैं, उनकी किस्त कैसे भरें, परिवार का पेट कैसे भरें, यह चिंता निजी वाहन चालकों को सताने लगी है. सरकार रोजगार तो नहीं दे रही है पर जो रोजगार था उसे भी छीन रही है, ऐसा इनका कहना है.
Sts mahila samman yojana became a game changer number of passengers increased earnings also increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 12:34 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Jul 09, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
Jul 09, 2026 | 12:27 PMजान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Jul 09, 2026 | 12:26 PMनागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
Jul 09, 2026 | 12:23 PMगांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
Jul 09, 2026 | 12:21 PMUS Iran War: ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार! जहां दफनाए जाएंगे खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज
Jul 09, 2026 | 12:20 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM













