जावेद जकरिया की मुख्यमंत्री से शहर में जलसंकट निवारण के लिए मिले, विशेष निधि जकरिया ने की मुख्यमंत्री से मांग
प्रदेश संगठन सचिव जावेद जकरिया ने अकोला शहर में जल संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष निधि मंजूर करने की मांग की है।
Akola News: प्रदेश संगठन सचिव जावेद जकरिया ने अकोला शहर में बढ़ती गर्मी के कारण उत्पन्न हुई गंभीर जल संकट की स्थिति तथा महानगर पालिका की खराब आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष निधि मंजूर करने की मांग की है. मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर बताया कि अकोला शहर में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है.
कई शासकीय बोरवेल और मौजूदा जलस्रोतों से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञापन में कहा गया है कि अकोला महानगर पालिका की सत्ताधारी शहर सुधार समिति नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन महानगर पालिका की आर्थिक स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण नई बोरवेल, जलापूर्ति व्यवस्था, सड़क मरम्मत तथा अन्य नागरिक विकास कार्यों में कठिनाइयां आ रही हैं.
शहर में जल संकट, जल संरक्षण, नागरिक विकास कार्यों और अन्य अत्यावश्यक कार्यों के लिए अकोला महानगर पालिका को तत्काल विशेष निधि मंजूर करने की मांग की गई है. कैप्शन अकोला. जावेद जकरिया.
