तूफान से फसल नुकसान पर विधायक संजय कुटे सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल सहायता के निर्देश
Crop Damage Compensation: जलगांव जामोद क्षेत्र में 1 जून को आए तूफान और तेज हवाओं से केले, संतरे तथा अन्य फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद विधायक डॉ। संजय कुटे ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
Sanjay Kute (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Jalgaon Jamod News: प्रशासकीय अधिकारी व्दारा किए गए पंचनामें तथा उपाययोजना का 6 जून को प्रत्यक्ष जायजा लेकर नुकसानग्रस्त किसानों को शासन के नियमानुसार तत्काल आर्थिक मदत मिले, जिसके लिए सभी प्रक्रिया शीघ्रता से पूरे किए जाए, ऐसे निर्देश विधायक डॉ. संजय कुटे ने प्रशासन को दिए हैं। 1 जून की शाम को अचानक आया तूफान जलगांव जामोद निर्वाचन परिसर में तेज हवाओं के कारण किसानों की केले, संतरे और आदि फलों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से कई किसानों को आर्थिक हानि हुई है और घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल पंचनामा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी, उपविभागीय अधिकारी और जिला कृषि अधीक्षक लगातार संपर्क में हैं।
केले और संतरे की फसल को भारी नुकसान
प्रभावित किसानों से संपर्क करके नुकसान का जायजा लिया गया है और उन्हें विविध सरकारी योजनाओं के तहत तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसानों के मुआवजे के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
यह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
ग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
ये भी पढ़े: यवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
तत्काल बनाएं नुकसान की रपोर्ट
उसी तरह बिमाधारक किसानों के नुकसान भरपाई के बारे में संबधित अधिकारियों से चर्चा कि गई हैं, अगले सप्ताह तक नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तत्काल पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।बिमाधारक किसानो ने भी अपने नुकसान के शिकायते संबधित यंत्रणा के पास तत्काल करें, ऐसा आवाहन भी किया गया हैं।इस अवसर पर विधायक कुटे ने आश्वासन दिया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक किसान के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित किसानों को न्याय और उचित सहायता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
