-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Hotel License Suspended In Akola Hotel License Suspended After Lizard Pieces Found In Poha
Akola News: ‘उस’ होटल का लाइसेंस निलंबित, पोहे में छिपकली के टुकड़े मिलने पर कार्रवाई
- Written By: आंचल लोखंडे
Akola Crime: अन्न व औषध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मे.अग्रवाल रसवंती होटल एन्ड कोल्ड ड्रिंक्स का लाइसेंस रविवार को निलंबित कर दिया है।

पोहे में छिपकली के टुकड़े मिलने पर कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola News: सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती एक मरीज द्वारा बाहर से मंगवाए गए पोहे में छिपकली के टुकड़े पाए जाने की घटना ने खलबली मचा दी थी। हालांकि मरीज की जान बच गई, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब आखिरकार अन्न व औषध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मे.अग्रवाल रसवंती होटल एन्ड कोल्ड ड्रिंक्स का लाइसेंस रविवार को निलंबित कर दिया है। अन्न सुरक्षा अधिकारी आर. डी. सोलंके ने होटल की जांच कर विनोद अग्रवाल (50), निवासी कवर नगर, राधाकृष्ण सिनेमागृह के सामने, मुर्तिजापुर रोड को कार्रवाई की प्रति सौंप दी।
जांच में पाया गया कि होटल में खाद्य पदार्थ एक शटर के पास तैयार किए जाते हैं और वहीं से बिक्री की जाती है। खाद्य निर्माण स्थल पर चिमनी पर कालिख और तेल की परत जमी हुई थी। उत्पादन कक्ष की दीवारों पर भी कालिख देखी गई। कुछ खाद्य पदार्थ होटल के बाहर एक स्थिर गाड़ी पर बनाए जाते हैं, जो सड़क किनारे खुली अवस्था में खड़ी रहती है। इससे खाद्य पदार्थों पर सड़क की धूल जमने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
दोषी प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
इसके अलावा, उपयोग किए गए बर्तनों को धोने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था नहीं थी। होटल में चूहों और अन्य जीवों की रोकथाम के लिए पेस्ट कंट्रोल का कोई प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं किया गया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (अन्न) डी.जी. वीर के मार्गदर्शन में अन्न व औषध प्रशासन द्वारा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
अकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
ये भी पढ़े: जगदीप धनखड़ नॉट रिचेबल! राउत ने जताई रूस-चीन जैसी सियासत की आशंका, पूछा- कहां है?
गोवंश की हत्या कर मांस बेचने वाले 3 गिरफ्तार
मुर्तिजापुर शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परदेशीपुरा क्षेत्र में छापा मारकर गोवंश की हत्या कर मांस बेचने वाले तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत की गई। पुलिस हवलदार सुरेश पांडे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस दल के साथ थे, तभी उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अब्दुल जाफर और उसके भाई अपने निवास स्थान पर खुले स्थान में गोवंश की हत्या कर मांस की बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर अब्दुल जाफर अब्दुल हन्नान (23), अब्दुल इरफान अब्दुल हन्नान (25) और अब्दुल सुलतान अब्दुल हन्नान (22) सभी निवासी परदेशीपुरा, मुर्तिजापुर को हिरासत में लिया।
मुर्तिजापुर पुलिस की कार्रवाई
छापे के दौरान पुलिस ने 24 हजार रु. मूल्य का लगभग 80 किलो गोमांस, 300 रु. की तीन लोहे की धारदार छुरियां, 150 रु. के तीन लकड़ी के गट्टे, 300 रु. का एक लोहे का वजन और कांटा इस तरह कुल 24,750 रु. मूल्य का माल जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनोहर दाभाडे के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अजीत जाधव, उपनिरीक्षक गणेश सूर्यवंशी, नितिन राठौड़, पुलिस हवलदार सुरेश पांडे, मंगेश विल्हेकर, कॉन्स्टेबल सचिन दुबे, गजानन खेडकर, कृष्णा येरमुले और सोमनाथ शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Hotel license suspended in akola hotel license suspended after lizard pieces found in poha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
Jul 08, 2026 | 02:01 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Jul 08, 2026 | 02:01 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
Jul 08, 2026 | 02:00 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Jul 08, 2026 | 01:53 PMराम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
Jul 08, 2026 | 01:52 PMChhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jul 08, 2026 | 01:52 PMSatara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
Jul 08, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













