Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानोरा तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि का कहर, तरबूज, चना, आम और गेहूं की फसलें प्रभावित

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 22, 2026 | 09:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: मानोरा तहसील के कई गांवों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर कहर बरपाया है. शुक्रवार को अचानक हुई तेज हवा, बारिश और ओलों के कारण रबी सीजन की विभिन्न फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं. खासकर गव्हा, माहोली, भूली, चाकुर और आसपास के गांवों में तरबूज, आम, गेहूं, चना तथा अन्य नकदी और खाद्यान्न फसलें नष्ट हो गईं.

पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों पर यह एक और बड़ा आघात माना जा रहा है. आम, तरबूज, साग सब्जी के अलावा गेहूं और चना जैसी प्रमुख रबी फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. किसानों ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पंचनामे शुरू करने की मांग की है.

प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि पटवारी और कृषि सहायकों को मौके पर भेजकर संयुक्त पंचनामे किए जाएं. किसानों की उम्मीदों पर पानी किसानों ने खरीफ सीजन के नुकसान की भरपाई के लिए रबी सीजन में बड़ी उम्मीदों के साथ बुवाई की थी. कई किसानों ने कर्ज लेकर बीज, खाद, दवाइयों और मजदूरी पर भारी खर्च किया था.

सम्बंधित ख़बरें

सांसद श्रीकांत शिंदे ने लगाया जनता दरबार, उल्हासनगर व डोंबिवली में जुटे नागरिक

तेंदुआ ‘बिट्टू बॉस’ को दी गई अंतिम विदाई, सरनाईक परिवार ने साझा की यादें

हिंगनघाट में रेत तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 ट्रैक्टर समेत 21 लाख का माल जब्त

 भंडारा: बजट से विकास को नई दिशा भोयर 0 शिक्षक भर्ती व वन संरक्षण पर आश्वासन

अच्छे बाजार भाव की आशा में उन्होंने कड़ी मेहनत की थी, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गेहूं, चना और तरबूज की खेती की गई थी. ओलों के प्रहार से कई जगह गेहूं और चना की फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं, आम के बागों को नुकसान हुआ और तरबूज जैसे फल फट गए. कुछ स्थानों पर फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं. किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.

Hailstorm wreaks havoc in manora tehsil area

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 04:27 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.