-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Gopashtami Aonla Navami 2025 Krishna Devotion Cow Worship Akola
गोपाष्टमी का धार्मिक संदर्भ भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा, गोसेवा और कृष्ण भक्ति का प्रतीक
- Written By: आंचल लोखंडे
Krishna Bhakti: अकोला में गोपाष्टमी और आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। गोसेवा, कृष्ण भक्ति और प्रकृति पूजन से झलकी भारतीय संस्कृति की गहराई।

गोपाष्टमी का धार्मिक संदर्भ भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Akola Gopashtami: गोपाष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष गोपाष्टमी गुरुवार, 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन गौ माता की पूजा की जाती है और उन्हें हरा चारा अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इसे अत्यंत पवित्र माना गया है।
गोपाष्टमी का ऐतिहासिक और धार्मिक संदर्भ भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है। जब श्रीकृष्ण अपने जीवन के छठे वर्ष में प्रवेश कर रहे थे, तब उन्होंने माता यशोदा से कहा कि वे अब बड़े हो गए हैं और गायों को चराने जाना चाहते हैं। इसी घटना की स्मृति में गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन गोसेवा, गौपूजन और गौसंरक्षण के संकल्प का प्रतीक माना जाता है।
भारतीय संस्कृति में आस्था और प्रकृति का संगम
गोपाष्टमी के अवसर पर स्थानीय गौशालाओं और घरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। गायों को सजाया जाता है, उन्हें स्नान कराकर सुंदर वस्त्रों और फूलों से अलंकृत किया जाता है। इसके बाद गौ माता की आरती की जाती है और हवन व पूजन के माध्यम से उनका सम्मान किया जाता है। भक्तजन इस दिन व्रत रखते हैं और गोसेवा का संकल्प लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
पाटसूल किसान मेले में आधुनिक खेती की तकनीकों का मिला ज्ञान, विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
Akola News: विश्व MSME दिवस पर अकोला में दो दिवसीय महोत्सव को मिला शानदार प्रतिसाद
अकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
आंवला नवमी: विष्णु और शिव की प्रतीक पूजा
गोपाष्टमी के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु और शिव को प्रसन्न करने के लिए आंवले के वृक्ष की पूजा की थी।
आंवला का वृक्ष तुलसी और बेलपत्र के समान पवित्र माना गया है तथा इसे विष्णु और शिव का प्रतीक समझा जाता है। आंवला नवमी के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। यह पर्व हेमंत ऋतु की विदाई और शरद ऋतु के आगमन का संकेत देता है।
ये भी पढ़े: मनोज जरांगे के साथ से आंदोलन को मिली नई दिशा, बच्चू कडू से की मुलाकात, बोले- मैं यहां किसान बनकर आया
आंवला में पांच रस
आयुर्वेद के अनुसार, आंवला में लवण को छोड़कर पांच रस पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस मौसम में आंवले का सेवन स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है।
दोनों पर्वों में संस्कृति, आस्था और प्रकृति का सुंदर समन्वय
गोपाष्टमी और आंवला नवमी दोनों पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई, प्रकृति के प्रति सम्मान और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हैं। गोपाष्टमी जहां गोसेवा और कृष्ण भक्ति का प्रतीक है, वहीं आंवला नवमी प्रकृति की पूजा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देती है।
Gopashtami aonla navami 2025 krishna devotion cow worship akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृतिक की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMक्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
Jun 27, 2026 | 10:38 PMHomemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Jun 27, 2026 | 10:31 PM18,000 फीट से दादा ने लगाई स्काईडाइव, पोते संग ऑस्ट्रेलिया में दिखाया ऐसा जज्बा कि इंटरनेट कर रहा सलाम
Jun 27, 2026 | 10:30 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
Jun 27, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














