Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola Land Scam: असली आधार कार्ड पर लगाया दूसरे का फोटो; 2 एकड़ जमीन हड़पकर 11 लाख की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार

Akola Land Fraud: अकोला में फर्जी आधार कार्ड के जरिए दो एकड़ कृषि भूमि की अवैध रजिस्ट्री कर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। आर्थिक अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 27, 2026 | 08:51 AM

फर्जी आधार कार्ड, जमीन धोखाधड़ी,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Fake Aadhaar Card: अकोला जिले में बनावटी आधार कार्ड के जरिए निमकर्दा स्थित दो एकड़ कृषि भूमि की फर्जी खरीद-फरोख्त कर 11 लाख रु। की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल अग्रवाल निवासी निमकर्दा और शिवशंकर परिहार निवासी खोलेश्वर, राजपूतपुरा, अकोला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने पर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, अंत्री मलकापुर निवासी अरविंद देठे (55) की निमकर्दा स्थित दो एकड़ कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच दिया गया।

फर्जी आधार से जमीन की रजिस्ट्री

आरोप है कि गोपाल अग्रवाल ने शिवशंकर परिहार का फोटो अरविंद देठे के असली आधार कार्ड पर लगाकर नकली आधार कार्ड तैयार किया। इसी फर्जी पहचान के आधार पर बालापुर उप-पंजीयक कार्यालय में जमीन का पंजीयन कर मुजफ्फर नगर, अकोला निवासी मोहम्मद नदीन मोहम्मद असदुल्ला के नाम बिक्री कर दी गई। जमीन के सौदे में 6 लाख रु. नकद और 5 लाख रु. का चेक दिया गया था।

आरोपियों ने चेक खाताधारक के नाम के बजाय ‘बेयरर’ चेक देने की मांग की, जिससे सौदे में मध्यस्थ प्रॉपर्टी ब्रोकर शंकर उमाले निवासी बोरवाकड़ी को संदेह हुआ। उन्होंने अगले ही दिन बालापुर तहसील कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कराई, जिसमें पूरा सौदा संदिग्ध पाया गया और धोखाधड़ी का खुलासा हो गया। इसके बाद अरविंद देठे की शिकायत पर बालापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे

मुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

चंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा

नासिक में मानसून टास्क फोर्स सक्रिय, 6 विभागों में 15 सदस्यीय टीमें जलभराव और गड्ढों पर करेंगी त्वरित कार्रवाई

चेक लेने से किया मना

जांच के दौरान आरोपियों ने चेक के बजाय नकद राशि लेने की सहमति जताई और अकोला शहर के एक शीतपेय विक्रय केंद्र पर लेन-देन तय किया। हालांकि दूकान बंद होने के कारण स्थान बदला गया, लेकिन पहले से सतर्क आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख पुलिस निरीक्षक अनिल जुमले के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में और कौन-कौन शामिल है तथा इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है। मामले की विस्तृत जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जारी है।

Fake aadhaar land scam two acre agricultural land arrests akola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 08:51 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Fraud News
  • Land Scam
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.