-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Due To Excessive Rain Crops In An Area Of 67164 Hectares Were Destroyed
भारी बारिश ने बढ़ायी किसानों की मुश्किलें, आसमानी बारिश के कारण 67,000 हेक्टेयर फसलें बर्बाद
- Written By: अपूर्वा नायक
इस मानसून में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई जिलों पर इसका असर होता हुआ नजर आ रहा है। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी 7,164 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गई है।

अकोला के किसान (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: इस वर्ष अगस्त महीने में हुई अतिवृष्टि ने जिले में बड़ी मात्रा में फसलों को नुकसान पहुँचाया है। प्रारंभिक सर्वेक्षण के अनुसार 67,164 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई हैं। वर्तमान में संयुक्त पंचनामे की प्रक्रिया जारी है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसान अब भी सरकारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मई के अंत में तीन बार असमय बारिश हुई, जिसके बाद जून में बारिश की कमी ने किसानों को संकट में डाल दिया। मृगनक्षत्र के दौरान भी बुआई योग्य बारिश नहीं हुई, जिससे कई क्षेत्रों में बुआई रुकी रही। जून के अंत में अचानक अतिवृष्टि हुई और फिर जुलाई व अगस्त के अंतिम सप्ताह में तेज बारिश और आंधी ने सोयाबीन और कपास जैसी प्रमुख फसलों को बर्बाद कर दिया।
अगस्त में अतिवृष्टि प्रभावित मंडल
जिले के 52 मंडलों में से 10 मंडलों में भारी बारिश दर्ज की गई। जिसमें अकोला – 77.88 मिमी, घुसर – 82.80 मिमी, दहिहंडा – 99.80 मिमी, बोरगांव – 82.80 मिमी, पलसो – 98.50 मिमी, सांगलुद – 82.80 मिमी, कौलखेड – 90.30 मिमी, निंभा – 126।30 मिमी, माना – 67.30 मिमी, आलेगांव – 74 मिमी का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Indian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: विलास गजघाटे को कमान सौंपने की कोशिश से भड़का विवाद, ट्रस्टियों में अविश्वास चरम पर
जुलाई की अतिवृष्टि से भी नुकसान
जुलाई में हुई अतिवृष्टि से 7,031 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थीं। 11,600 किसानों को नुकसान हुआ और 6.21 करोड़ की राहत राशि की आवश्यकता बताई गई। इस पर राजस्व, कृषि और जिला परिषद की संयुक्त टीमों द्वारा पंचनामे किए गए हैं।
प्रभावित फसलें और क्षेत्र
खरीफ सीजन में 7,309.34 हेक्टेयर असिंचाई क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुईं, जिनमें कपास – 188.7 हेक्टेयर, सोयाबीन – 5,052 हेक्टेयर, तुअर – 1,337 हेक्टेयर, मूंग – 3.8 हेक्टेयर, उड़द – 4.7 हेक्टेयर, अन्य फसलें – 22 हेक्टेयर, फलबागें – 1.19 हेक्टेयर (3 किसान प्रभावित) शामिल हैं।
ये भी पढें :- Akola News: अकोला के सभी बांध लगभग ओवरफ्लो, काटेपूर्णा बांध 95% से ज्यादा भरा
किसानों की स्थिति और मांग
प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे 11,593 किसानों को अब भी सरकारी मदद की प्रतीक्षा है। फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, खेतों में पानी भर गया है और कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के सामने अब भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। किसानों की मांग है कि राहत राशि जल्द से जल्द वितरित की जाए ताकि वे फिर से खेती की तैयारी कर सकें।
Due to excessive rain crops in an area of 67164 hectares were destroyed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMउत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
Jun 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














