

अकोला जिले की बालापुर तहसील के निंबा गांव में किसान का घर सील किया गया।
कार्रवाई बुधवार, 28 अक्टूबर को न्यायालय के आदेश के अनुसार पुलिस बंदोबस्त में हुई।
किसान गोपाल राठोड़ ने वर्ष 2018 में निजी वित्त कंपनी से 1 लाख का गृह ऋण लिया था।
बकाया राशि बढ़कर ₹1,38,346 रुपये बताई गई है।
दो एकड़ असिंचित खेती पर निर्भर परिवार में कुल सात सदस्य रहते हैं।
Farmer Debt Crisis Maharashtra: अकोला जिले में सूखे की मार झेल रहे किसानों की मुश्किलें अब उनके घरों तक पहुंच गई हैं। बालापुर तहसील के निंबा गांव में कर्ज की अदायगी नहीं होने पर बुधवार, 28 अक्टूबर को न्यायालय के आदेश के अनुसार अल्पभूधारक किसान गोपाल राठोड़ के घर को पुलिस बंदोबस्त में सील कर दिया गया।
दो एकड़ असिंचित खेती पर निर्भर दिव्यांग किसान के परिवार में पत्नी, बेटा और तीन नाती-पोतों सहित 7 सदस्य रहते हैं। घर सील होने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राठोड़ ने वर्ष 2018 में एक निजी वित्त कंपनी से 1 लाख रुपये का गृह ऋण लिया था। बकाया राशि बढ़कर 1,38,346 रुपये हो गई।
इस वर्ष सूखे के कारण खेती से अपेक्षित उपज नहीं मिलने और आर्थिक तंगी के चलते वे ऋण की अदायगी नहीं कर सके। राठोड़ के अनुसार, वे अपने पिता की पेंशन से घर के ऋण की किश्ते भर रहे थे और अब तक 45 हजार रुपये चुका चुके थे, हालांकि पिता के निधन के बाद उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई।
अकोला जिले में सूखे की मार झेल रहे किसानों की मुश्किलें न्यायालय के आदेश के तहत घर को सील करने की कार्रवाई की गई, कार्रवाई के बाद परिवार के सामने आवास का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
राठोड़ परिवार ने शासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। सूखे और कर्ज के दबाव के बीच एक किसान परिवार का घर सील होने की इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों की मुश्किली को फिर उजागर किया है।