अकोला में सांस्कृतिक भवन और तरणताल का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis Akola Visit: मुख्यमंत्री 18 से 20 नवंबर के बीच अकोला दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक भवन, तरणताल, शहर परिवहन सेवा और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन प्रस्तावित है।
cm devendra fadnavis akola visit cultural building bus service
अकोला महानगर पालिका(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का 18 से 20 नवंबर के बीच अकोला दौरा प्रस्तावित है।

  • अकोला में विशेष निधि से निर्मित भव्य सांस्कृतिक भवन कला प्रेमियों को समर्पित किया जाएगा।

  • शहर में तरणताल और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी प्रस्तावित है।

Akola Cultural Building: अकोला शहर की पहचान सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षणिक है। इस पहचान में वृद्धि करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष निधि देकर अकोला में एक भव्य-दिव्य सांस्कृतिक भवन तथा तरणताल के लिए विशेष निधि दी।

उस निधि के अंतर्गत कला प्रेमियों को समर्पित करने के लिए तथा अकोला शहर में शहर परिवहन और विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 18 से 20 नवंबर के बीच आ रहे हैं, इस दृष्टि से जोरदार तैयारी प्रशासन तथा भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू हो गई है।

cm devendra fadnavis akola visit cultural building bus service
ठाणे में छठ पूजा की बड़ी तैयारी! घाटों पर ड्रोन-CCTV से नजर, सुरक्षा के लिए नावें और मेडिकल टीमें तैनात

विधायक रणधीर सावरकर लगातार प्रयासरत

अकोला शहर के वैभव को गति देने के लिए विधायक रणधीर सावरकर लगातार प्रयासरत रहते हैं। दिवंगत विधायक गोवर्धन शर्मा तथा पूर्व मंत्री संजय धोत्रे की पहल से यह काम शुरू हुआ था। परंतु बीच में वह काम रुकने के कारण उसे विशेष निधि लाकर विधायक रणधीर सावरकर ने पूर्णत्व तक पहुंचाकर इस कार्य को गति दी।

जनता की सेवा में बस सेवा

साथ ही शहर परिवहन के लिए केंद्र सरकार से विशेष निधि लाकर सांसद अनूप धोत्रे ने अकोला पंचक्रोशी के नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, उस काम को पूर्णत्व तक ले जाने के लिए जनता की सेवा में बस सेवा अकोला महानगर पालिका की ओर से शुरू हो रही है।

cm devendra fadnavis akola visit cultural building bus service
छत्रपति संभाजीनगर में मंदिर ट्रस्ट की 41 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, सियासत गरमाई

जिला प्रशासन की जोरदार तैयारी शुरू

जिलाधिकारी वर्षा मीणा इसी तरह से सार्वजनिक निर्माण कार्य अभियंता प्रसाद पाटिल, एसडीओ शरद जावले के साथ विविध अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन तैयारी कर रहा है। इस दृष्टि से जिला प्रशासन ने जोरदार तैयारी शुरू की है और विधायक सावरकर, सांसद अनूप धोत्रे, महापौर शारदा खेडकर, सभापति विजय अग्रवाल, जयंत मसने इस समय उपस्थित थे।