छत्रपति संभाजीनगर में मंदिर ट्रस्ट की 41 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, सियासत गरमाई

Shriram Temple Trust Land: छत्रपति संभाजीनगर के जाधववाड़ी में श्रीराम मंदिर संस्थान और बालाजी मठ की 41 एकड़ जमीन पर कथित अवैध प्लॉटिंग का विवाद गहरा गया है।
chhatrapati sambhajinagar jadhavwadi temple trust illegal plotting dispute
छत्रपति संभाजीनगर जमीन विवाद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जाधववाड़ी कृषि उपज मंडी परिसर स्थित श्रीराम मंदिर संस्थान और बालाजी मठ की जमीन पर कथित अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आया है।

  • विपक्ष नेता समीर साजिद बिल्डर ने आरोप लगाया कि जमीन के करीब 80 प्रतिशत हिस्से पर अनधिकृत भूखंड बनाकर बिक्री की गई है।

  • 30 सितंबर को अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कुछ निर्माणों पर कार्रवाई की, लेकिन अभियान बीच में रोकने का आरोप लगाया गया है।

Chhatrapati Sambhajinagar Land Dispute: छत्रपति संभाजीनगर जिले के जाधववाड़ी कृषि उपज मंडी परिसर स्थित श्रीराम मंदिर संस्थान और बालाजी मठ की 41 एकड़ जमीन पर कथित अवैध प्लॉटिंग को लेकर विवाद गहरा गया है। मनपा के विपक्ष नेता समीर साजिद बिल्डर ने आरोप लगाया कि जमीन के करीब 80 प्रतिशत हिस्से पर अनधिकृत भूखंड बनाकर बिक्री की गई है।

उन्होंने मनपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई अधूरी छोड़ने पर सवाल उठाए। वहीं, महापौर समीर राजूरकर ने ट्रस्ट का पदाधिकारी या सदस्य होने से इनकार करते हुए आरोपों के प्रमाण पेश करने की चुनौती दी है।

अभियान रोक दिया

गुरुवार को पत्रकार वार्ता में मनपा में एमआईएम के विरोधी पक्ष नेता समीर साजिद बिल्डर ने बताया कि ट्रस्ट की गट संख्या 124 और 125 की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत 29 सितंबर को मनपा प्रशासन से की गई थी। इसके अगले दिन अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कुछ निर्माणों पर कार्रवाई की, लेकिन कथित तौर पर किसी का फोन आने और दबाव पड़ने के बाद अभियान रोक दिया गया। उनका सवाल है कि कार्रवाई के बाद संबंधित भूखंडों को बंद क्यों नहीं किया गया ?

chhatrapati sambhajinagar jadhavwadi temple trust illegal plotting dispute
नासिक के द्वारका होटल के सामने 50 मीटर सड़क का काम अटका, TDR विवाद से फंसा निर्माण; वाहन चालकों की परेशानी

विश्वस्तों की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

समीर ने दावा किया कि ट्रस्ट में मंत्री अतुल सावे, महापौर राजूरकर और भाजपा के कुछ पदाधिकारी विश्वस्त है। इसके बावजूद देवस्थान की जमीन पर कथित अवैध प्लॉटिंग और बिजली सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होना गंभीर विषय है।

उन्होंने जमीन को सामाजिक कार्यों के लिए सुरक्षित रखने की मांग की। महापौर समीर राजूरकर ने स्पष्ट किया कि वे ट्रस्ट में किसी पद पर नहीं है और न ही सदस्य है।

chhatrapati sambhajinagar jadhavwadi temple trust illegal plotting dispute
छत्रपति संभाजीनगर शहर और आसपास के इलाकों से 3 नाबालिग लड़कियों समेत 4 लोग लापता; पुलिस थानों में केस दर्ज

स्पष्टीकरण देने की मांग

यदि कोई ऐसा दावा करता है तो उसे प्रमाण प्रस्तुत करना चाहिए। विरोधी पक्ष नेता ने शुक्रवार की मनपा आमसभा में अधिकारियों से कार्रवाई रोकने के कारणों और जमीन की स्थिति पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। भूखंड खरीदारों के हितों की रक्षा का मुद्दा भी उठाया है।