Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला: भुसावल विभाग में टिकट जांच कर्मियों की उपलब्धि, मिला 1 करोड़ से अधिक राजस्व

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 22, 2026 | 06:13 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: मध्य रेल के भुसावल विभाग के लिए यह गर्व का विषय है कि टिकट जांच कर्मचारियों ने अपनी उत्कृष्ट कार्यक्षमता और निरंतर समर्पण के बल पर वित्तीय वर्ष 202526 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. विभाग के 7 टिकट जांच कर्मचारी टिकट जांच से प्राप्त राजस्व में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया हैं.

हाल ही में चार कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया था और अब तीन और कर्मचारी इस विशेष श्रेणी में शामिल हुए हैं. इन नए कर्मचारियों में डी.के. मीना, टीटीआई, खंडवा, गुड्डू कुमार, टीटीआई, भुसावल और एस.के. दुबे, सीटीआई, भुसावल शामिल हैं. इन सभी ने टिकट जांच के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक राजस्व अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता ने रेलवे को बड़े पैमाने पर होने वाले राजस्व नुकसान से बचाया है. इस उपलब्धि से टिकट जांच विभाग की प्रतिष्ठा और भी ऊंची हुई है तथा अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी आदर्श प्रस्तुत किया है.

सम्बंधित ख़बरें

जनता दरबार में 254 आवेदन प्राप्त, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सुनीं समस्याएं

18 हजार स्कूल बंद करने के फैसले पर AISF का विरोध, पालकमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश

खाड़ी युद्ध का असर गोंदिया तक, व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद गैस संकट से प्रभावित हुई शिव भोजन योजना

अमरावती: शिवभोजन थाली के कई केंद्र बंद 0 गैस संकट से प्रभावित, चूल्हे पर बन रहा खाना

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं, स्टेशन की बुकिंग खिड़कियों, एटीवीएम या आधिकारिक वेबसाइट से जारी वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें. यात्री अपने मोबाइल फोन पर रेल वन ऐप डाउनलोड कर टिकट आरक्षित कर सकते हैं. रेलवे ने बिना टिकट यात्रा के प्रति अपनी शून्य सहिष्णुता नीति को दोहराते हुए कहा है कि यात्रियों को आरामदायक और सम्मानजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Central railway bhusaval division

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 06:00 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.