बुलढाणा: धार्मिक स्थल के बाहर दो गुटों में खूनी संघर्ष; जमकर पथराव और लाठीबाजी, 3 गंभीर सहित 8 लोग घायल
बुलढाणा के इकबाल चौक पर मस्जिद ट्रस्ट के पुराने विवाद में दो गुटों के बीच जमकर पथराव और लाठीबाजी हुई। इस हिंसक झड़प में 8 लोग घायल हुए हैं, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।
Buldhana News: बुलढाणा शुक्रवार को शहर में प्रार्थना को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इकबाल चौक स्थित जामा मस्जिद के बाहर हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के कम से कम 8 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सभी घायलों का जिला सामान्य अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से एक ट्रस्ट में विवाद चल रहा है। पथराव और लाठीडंडों से हमला विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर पथराव और लाठीडंडों से मारपीट हुई। करीब 20 से 25 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इस घटना में दो बच्चों सहित कुल 8 लोग घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
घायलों में दानिश कुरेशी 14, नाजीम कुरेशी, शेख साबिर 45, शेख मोईन 22, शेख उमर 21, शेख आदिब 16, जाकिर शेख 50 और सैय्यद तौफिस 28 शामिल हैं। सभी का उपचार शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में जारी है।
भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी मौके पर तैनात कर दी गई। इलाके में फिलहाल तनाव की स्थिति है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में बुलढाणा शहर पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।
