बोरगांव मंजू पुलिस ने ऑटो रिक्शा से गोवंश मांस पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
बोरगाव मंजू पुलिस ने अवैध गोवंश मांस ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1.33 लाख रुपये का माल जब्त किया। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
Akola News: अवैध रूप से गोवंश का कत्ल कर उसका मांस ले जा रहे दो व्यक्तियों को बोरगाव मंजू पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया. यह कार्रवाई पुराने राष्ट्रीय महामार्ग पर ग्राम सचिवालय कार्यालय के समीप की गई. कार्रवाई में ऑटो रिक्शा सहित 1.33 लाख का माल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की.
इसी दौरान प्रवासी ऑटो रिक्शा क्र.एमएच 30 बीसी 0373 अकोला की ओर जा रहा था. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक बोरी से गोवंश का मांस बरामद हुआ. बरामद मांस का वजन 40 किलो बताया गया है जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये आंकी गई है. साथ ही ऑटो रिक्शा की कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये है. इस प्रकार कुल 1 लाख 33 हजार रुपये का माल पुलिस ने जब्त किया.
पुलिस ने मौके से शेख करीम शेख दुल्हा निवासी बोरगाव मंजू और मोहम्मद कासम मोहम्मद फारुख निवासी अकोला को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई थानेदार अनिल गोपाल के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर लांडे तथा पुलिस कर्मचारी आकाश जंजाल ने की. आगे की जांच पुलिस द्वारा जारी है. इस प्रकार बोरगाव मंजू पुलिस की सतर्कता से गोवंश का अवैध कत्ल और मांस की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है.कैप्शन अकोला. जब्त माल के साथ आरोपी व पुलिस कर्मी.
