Akola News: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसेवैसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जाती हैं. लेकिन इलाज का खर्च आम नागरिकों की पहुंच से बाहर होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत वय वंदना योजना शुरू की है. फरवरी से मार्च 2026 के बीच जिले में चलाए गए अभियान में 1300 नए वंदना कार्ड बनाए गए.
इस योजना में अब आय के आधार पर कोई शर्त नहीं है. सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का अधिकार मिला है और 10 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध होगा. जिले में 70 वर्ष से ऊपर के लगभग 42 हजार वरिष्ठ नागरिकों को इस सेवा का लाभ मिलेगा. सामान्य आयुष्मान कार्ड सामाजिकआर्थिक जनगणना के आधार पर गरीबों को 5 लाख रुपये तक का कवच देता है. वय वंदना कार्ड केवल 70 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए है.
इसमें आय की कोई सीमा नहीं है, अमीर या गरीब, सभी को यह कार्ड मिलेगा. अस्पताल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी. हृदय रोग, कैंसर, किडनी, लिवर और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज इसमें शामिल है. स्मार्टफोन पर आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर बेनिफिशरी विकल्प चुनकर मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी से लॉगिन करें. आधार से खोज कर अपनी जानकारी भरें.
ईकेवाईसी के लिए चेहरे का स्कैन या आधार ओटीपी का उपयोग करें. यदि मोबाइल पर फॉर्म भरना संभव न हो तो आपले सरकार सेवा केंद्र, महाईसेवा केंद्र या जिला अस्पताल में जाकर कार्ड बनवाया जा सकता है. यह कार्ड केवल सरकारी अस्पतालों तक सीमित नहीं है. पाइंटरसभी बड़े निजी अस्पताल शामिलयोजना के पैनल में शामिल सभी बड़े निजी अस्पतालों में भी यह कवच लागू होगा.
बलीराम गाढवे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सामान्य आयुष्मान कार्डधारकों को सालाना 5 लाख रुपये तक की सुविधा मिलती है. जबकि वय वंदना कार्डधारकों को कुल 10 लाख रुपये तक निशुल्क उपचार मिलेगा.कोटफिलहाल 5 लाख तक का उपचारविशेष प्रावधानों का अध्यादेश अभी आना बाकी है, इसलिए फिलहाल 5 लाख रुपये तक निशुल्क उपचार मिल रहा है. जल्द ही वरिष्ठ नागरिकों को पूरे 10 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा.