Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागलकर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार, हड्डियों के टुकड़े, देसी पिस्तौल…सबूत बरामद

Akola Murder Case: अकोला शहर में अक्षय नागलकर हत्याकांड में बड़े खुलासे हुए है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या से जुड़े अहम सबूतों को बरामद कर लिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 02, 2025 | 09:47 AM

अक्षय नागलकर हत्याकांड (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagalkar Murder Case: अकोला शहर में हुए बहुचर्चित अक्षय नागलकर हत्या प्रकरण का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 22 अक्टूबर की शाम अक्षय नागलकर (26) घर से यह कहकर निकला था कि वह 15 मिनट में लौट आएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। अगले दिन डाबकी रोड थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने विशेष जांच दल गठित कर जांच को गति दी। इस प्रकरण में पुलिस ने हड्डियों के टुकड़े, देसी पिस्तौल, वाहन और मोबाइल फोन आदि अहम सबूत बरामद किए हैं। यह जानकारी पुलिस विभाग की ओर से पत्र परिषद में दी गयी है।

होटल में रची गई साजिश, खेत में जलाया गया शव

जांच में सामने आया कि अक्षय नागलकर की हत्या उसके भाई शुभम नागलकर और चंदु बोरकर के बीच पुराने विवाद के चलते की गई। चंदु बोरकर ने अक्षय को गायगांव रोड स्थित एक बंद होटल में भोजन के बहाने बुलाया, जहां होटल का शटर बंद कर देसी पिस्तौल और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मोरगांव भाकरे स्थित खेत में बने टीन शेड में ले जाकर जला दिया गया और राख नदी में बहा दी गई, ताकि सबूत न मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, वाशिम बस डिपो में उमड़ी भीड़

अमरावती संभाग में टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

अकोला मनपा में सियासी संग्राम तेज, उद्धव गुट के 4 नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल

निरीक्षणगृह से नाबालिग भागा, फ्रेजरपुरा पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

9 आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)

पुलिस ने हत्या की जांच करते हुए चंदु बोरकर, आशु वानखड़े, श्रीकृष्ण भाकरे, ब्रह्मा भाकरे, रोहित पराते, अमोल, उन्हाले, आकाश शिंदे, नारायण मेसरे और शिवहरी माली इन नौ आरोपियों को अकोला, अहमदनगर, जलगांव और मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने हत्या की बात कबूल की। हत्या के लिए पहले से लकड़ी और स्थान तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें – ठाकरे से है शिवसेना की पहचान, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिखाया आईना, बोले- इसलिए मिलाया BJP से हाथ

सबूतों के साथ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया

पुलिस ने आरोपियों से जानकारी प्राप्त कर मृतक की हड्डियों के टुकड़े, दो देसी पिस्तौल, एक टाटा इंडिगो कार, तीन मोटरसाइकिलें, सात मोबाइल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को 1 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 5 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, एएसपी बी. चंद्रकांत रेड्डी और एसडीपीओ सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में जांच जारी है। इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत जुटाए गए हैं। इस कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा और डाबकी रोड थाने की संयुक्त टीमों ने अहम भूमिका निभाई।

Akshay nagalkar murder case 9 accused arrested bone fragments pistol evidence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 09:47 AM

Topics:  

  • Akola
  • Akola Murder
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.