Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोट के पुंडा गांव में 25 दिनों से पानी नहीं, पिछड़ी बस्ती को मिल रहा दूषित पानी, नागरिकों में आक्रोश

पुंडा गांव की पिछड़ी बस्ती में 25 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद, नागरिकों में आक्रोश, दूषित पानी पीने को मजबूर।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 07:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अकोट तहसील के पुंडा गांव की पिछड़े वर्ग की बस्ती में पिछले 25 दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है. प्रशासनिक लापरवाही और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण मजीप्रा व ग्राम पंचायत के बीच समन्वय की कमी के कारण सैकड़ों नागरिक भीषण प्यास से जूझ रहे हैं.

गांव के अन्य हिस्सों में पानी मिल रहा है, लेकिन पिछड़ा वर्ग की बस्ती को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. तेज धूप और 40 डिग्री तापमान में महिलाएं मजबूर होकर गांव के पास स्थित तालाब से पानी ला रही हैं. यह पानी गंदा और दूषित है, जो मूलतः पशुओं के लिए है.

मजबूरी में यही पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है. इस संदर्भ में पुंडा गांव के नागरिक नंदकिशोर कलाने ने बताया कि, 25 दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है. हमें तालाब से दूषित पानी लाना पड़ रहा है. यदि प्रशासन ने तुरंत पानी नहीं दिया तो हम तीव्र आंदोलन करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Akola: अकोट में यूरिया के लिए मची मारामारी; कृषि केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें, पुलिस बल तैनात

Akola Navtapa: सूर्यदेव के तीखे तेवर से अकोला जिला बेहाल; दोपहर में सूनी पड़ रही सड़कें, गर्म हवाओं का प्रकोप

Akola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा

Akola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा

वहीं मजीप्रा अकोट के उप विभागीय अभियंता निखिल राऊत का कहना है कि, प्राधिकरण से सप्ताह में दो दिन पानी छोड़ा जाता है, लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर वितरण का ठोस नियोजन नहीं होने से पिछड़े वर्ग की बस्ती तक पानी नहीं पहुंचता. तकनीकी दोष दूर करना आवश्यक है.

पुंडा गांव के उपसरपंच सुधाकर पाटिल पुंडकर का कहना है कि मजीप्रा से पानी छोड़ने का समय बहुत कम है और दबाव भी कमजोर रहता है. इसी कारण पूरे गांव में समान रूप से पानी नहीं पहुंचता. प्रशासन को तुरंत दबाव बढ़ाकर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना चाहिए.

इस तरह पुंडा गांव की पिछड़ा वर्ग की बस्ती में पानी की गंभीर समस्या ने नागरिकों को आंदोलन की चेतावनी देने पर मजबूर कर दिया है. अब जिलाधिकारी के हस्तक्षेप की मांग की जा रही है ताकि प्यासे नागरिकों को राहत मिल सके.

Akot punda village water supply stopped 25 days backward community crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 06:43 PM

Topics:  

  • Akola News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.