Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साकोली में तेंदुए की दहशत हमले में बकरी की मौत, परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 07:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: साकोली नगर परिषद क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 5 अंतर्गत पंचशील वार्ड, लडकी के वस्तीगृह रोड परिसर में 22 मार्च की शाम हुई एक दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. यहां निवासी कृष्णा काशीनाथ फुंडे की बकरी पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला, जिससे उनके परिवार पर अचानक आर्थिक संकट आ गया है.

फुंडे परिवार साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन करता है और खेती के साथ पशुपालन ही उनकी आय का मुख्य साधन है. ऐसे में बकरी की मौत उनके लिए केवल पशु हानि नहीं, बल्कि रोजीरोटी पर बड़ा आघात है. वहीं आसपास के नागरिकों में भी भय और असुरक्षा की भावना फैल गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही नगरसेवक एवं गटनेता इंजि. संदीप बावनकुले ने तुरंत पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया. उनके निर्देश पर क्षेत्र सहायक चरणदास संपत बालपांडे और वनरक्षक सुरेश खंडागले ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया, जिससे मदद की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली में पानी टंकी से भारी लीकेज, शहरवासियों को झेलनी पड़ रही जल समस्या

मराठी स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ छात्र भारती का एल्गार, आंदोलन की चेतावनी

बाम्हणी में रेत उत्खनन पर विवाद, अनुमति से अधिक खनन का आरोप,सर्वे नंबर 524 की अनुमति

भंडारा में तीन महीनों में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, करीब 22 लाख का माल पार

बावनकुले ने वन विभाग के अधिकारियों से सीधे संपर्क कर पीड़ित किसान को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत देने की मांग की. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.नागरिकों ने प्रशासन से त्वरित मदद और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.साथ ही सुबह और शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द से जल्द मदद प्रदान कर फुंडे परिवार को राहत देगा.

Sakoli leopard attack goat killed panchsheel ward fear among residents

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.