अकोट में भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज को एकता का संदेश; अंकित काणे
Parshuram Jayanti Akot News: भगवान परशुराम जयंती समारोह में इतिहास की स्मृति और सांस्कृतिक गौरव को पुनः जीवंत करने का आह्वान किया गया। समाज को अपने महान इतिहास को याद रखना चाहिए।
Akot Ankit Kane News: स्थानीय सर्वभाषिक परशुराम जयंती उत्सव समिति द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में पुणे के अंकित काणे ने कहा कि किसी भी समाज को अपना इतिहास नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि जब समाज अपना गौरवशाली इतिहास भूल जाता है तो उसका भूगोल बिगड़ता है और वह तेजी से अधोगति की ओर बढ़ता है. ब्राह्मण समाज भी इसका अपवाद नहीं है।
यह समारोह स्थानीय श्री नरसिंग मंदिर से शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर में पहुंची. इस अवसर पर अंकित काणे ने समाज को अपने महान इतिहास और महापुरुषों की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने माधवराव पेशवा, लोकमान्य तिलक, आगरकर, वीर सावरकर, मंगल पांडे, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई, धोंडो केशव कर्वे और विनोबा भावे जैसे महापुरुषों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके वैचारिक विरासत को आगे ले जाना समाज की जिम्मेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में सरकारी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू; पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कामकाज पूरी तरह ठप
कोंकण में शिंदे को घेरने के लिए उद्धव ठाकरे का ‘मास्टर प्लान’; जानें किसे मिलेगा विधान परिषद का टिकट?
नागपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती, भूमि अधिग्रहण सलाहकार का सेवा विस्तार प्रस्ताव रद्द
26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी
प्रमुख अतिथि और विचारकार्यक्रम की अध्यक्षता आशा जोशी ने की. उन्होंने पारिवारिक मूल्यों को संजोने पर बल दिया और कहा कि बेटियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, साथ ही उन्हें बुरी प्रवृत्तियों से बचाने के लिए सक्षम बनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर अमरावती जिला ग्राहक न्यायालय की सदस्य अमृता पुराडउपाध्ये, डॉ. सूरज व्यवहारे, नगरसेवक नीलेश नवघरे, सुधाबेन राजगुरू, स्वप्नलक्ष्मी पांडे और राधेश्याम व्यास प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सम्मान और सहभागिता समारोह में समाज के गुणवान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योत्स्ना अनसिंगकर ने किया और चेतन देवले ने आभार व्यक्त किया। महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वागत और सहयोग शोभायात्रा का नगर में जगहजगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गवलीपुरा क्षेत्र में नगरसेवक अमोल पालेकर और जीतेन बरेठिया ने स्वागत कर शीतपेय वितरित किए।
जवाहर मार्ग पर नगराध्यक्ष माया धुले और भाजपा के हरीश टावरी ने स्वागत किया। जयस्तंभ चौक पर दुबे परिवार ने पेय पदार्थ वितरित किए। कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षितिज पारसकर, चैतन्य भागवत, आनंद कारणकार, सर्वेश आसरकर, नीलेश तिवारी, गौरव आसरकर, कैवल्य जोत, पार्थ देवले, भार्गव जोशी, देवा दुबे, अमोल जती, शशांक भावे, मोहित काशीकर, प्रसाद ठक्कर, दर्शन ठक्कर, प्रसाद पाटिल, पीयूष शर्मा, चेतन शर्मा, केदार पांडे, चिन्मय आष्टीकर, आदित्य जोशी, अंकित जोशी, अथर्व मानेकर, विक्रांत पाटिल, रोहित महाजन, भार्गव पोफली, आदित्य पांडे आदि ने विशेष परिश्रम किए।
