Akola Workers Welfare Board News: महाराष्ट्र इमारत एवं अन्य निर्माण कार्य कामगार कल्याणकारी मंडल की स्थानीय सनियंत्रण समिति की पहली बैठक अकोला के सरकारी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक रणधीर सावरकर ने की।
बैठक में कामगारों की पंजीकरण, नवीनीकरण और लाभ वितरण प्रक्रिया पर चर्चा की गई। कामगारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रशासन को अधिक सक्रिय रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में विवेक भरणे, शाम राऊत, संतोष बाभुलकर, कल्याणी डिक्कर तथा पदाधिकारी संदीप गावंडे, प्रवीण डिक्कर, अनिल मुरूमकार, सलीम सैयद उपस्थित थे।
वैश्विक संकट पर औद्योगिक बैठकअकोला। मध्यपूर्व में युद्धजन्य तनाव के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट का असर अकोला के स्थानीय उद्योगों पर दिखाई देने लगा है। इसी संदर्भ में एमआईडीसी प्रादेशिक अधिकारी राजेंद्र जाधव की उपस्थिति में औद्योगिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने कच्चे माल की कमी, उत्पादन लागत में वृद्धि, निर्यात ऑर्डरों का लंबित रहना, आयात में शिपिंग विलंब और बढ़े हुए फ्रेट चार्ज जैसी समस्याएँ सामने रखीं।
इसके साथ ही पीएनजी और एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता, रोजगार संकट और कामगारों की कटौती की आशंका पर भी चर्चा हुई। ।सड़कों पर गड्ढों से नागरिक परेशानअकोला। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक से शहीद अब्दुल हमीद चौक तक के मार्ग पर जगहजगह गड्ढे पड़ गए हैं। इसके कारण वाहन चालकों के साथसाथ पैदल चलने वाले नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर छात्रावास, स्कूल और कॉलेज स्थित होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को रोजाना इस समस्या से गुजरना पड़ता है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुधार कार्य करने की मांग की है।