Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में खेल के मैदान पर बेटियों का जलवा, क्रिकेट से एथलेटिक्स और बॉक्सिंग तक महिला खिलाड़ियों ने गाड़े झंडे

Akola Cricket News: अकोला की महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बिखेरी चमक। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और शतरंज में जीते पदक। 5% खेल आरक्षण से पुलिस व राजस्व विभाग में भी पाई सफलता।

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 24, 2026 | 04:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Women in Sports News: अकोला क्रिकेट हो या एथलेटिक्स अकोला की कन्याओं ने पदकों की झड़ी लगाई है। प्रशिक्षक संदीप ढोके एथलेटिक्स, सतीशचंद्र भट बॉक्सिंग, जीतेंद्र अग्रवाल शतरंज, प्रवीण मुले क्रिकेट जैसे अनुभवी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को दिशा दी है।

राष्ट्रीय पदक विजेता यमिनी ठाकरे ने 10 हजार मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशी तायडे ने 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं में महाराष्ट्र का नेतृत्व किया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में नंदिनी गायकवाड ने हैमर थ्रो में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। पलक सुर्वे ने 4×400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल दिलाया।

शतरंज में भी जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्पिता करवते ने अंडर 17 गर्ल्स कैरम प्रतियोगिता में सफलता पाई। संस्कृति वानखडे ने चंद्रपुर, दिल्ली, नांदेड और मेरठ में आयोजित शतरंज प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

सम्बंधित ख़बरें

साकोली लवारी में वन विभाग द्वारा खेत मार्ग पर लगाया गया अवरोध हटा, किसानों को मिली आवागमन की बड़ी राहत

मुंबई: मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला पर FIR, भाजपा रैली में ट्रैफिक जाम पर जताई थी नाराजगी

तुमसर में सड़कों पर सजने वाले सब्जी बाजार से चरमराई यातायात व्यवस्था, पूर्व नगरसेवक ने की विस्थापन की मांग

भंडारा: खेतों की मेढ़ पर पहुंचे जिलाधिकारी, ‘मातोश्री खेत सड़क’ कार्य मानसून से पहले पूरे करने के निर्देश

अकोला खेल प्रबोधिनी के माध्यम से शालेय और राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में इशिका झांबरे, अक्षरा खंडारे, गार्गी राऊत, कनक अग्रवाल, समीक्षा सोलंके, सुहानी बोराडे, श्रद्धा राहटकर, श्रद्धा खोब्रागडे और अनुष्का गुप्ता जैसी छात्राओं ने पदक हासिल किए।

विदर्भ क्रिकेट संघ, नागपुर युथ के माध्यम से प्रगति सुर्यवंशी ने अंडर15 प्रतियोगिता में 85 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं आदिती चौखंडे ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाकर जिले का मान बढ़ाया।

कई महिला खिलाड़ियों को आरक्षण में स्थानमहिला प्रीमियर लीग के आगमन से विदर्भ की महिला खिलाड़ियों और स्थानीय क्लब स्तर पर खेल रही बेटियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सरकार द्वारा दिए गए 5 प्रतिशत खिलाड़ी आरक्षण के अंतर्गत अकोला की कई महिला खिलाड़ियों ने पुलिस, राजस्व और शिक्षा विभाग में सफलता प्राप्त की है।

Akola women athletes sports achievements cricket boxing athletics medals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.