Akola News: अकोल में गीता नगर स्थित श्री शक्ति धाम मंदिर परिसर में सकल हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान गीता नगर के श्री शिव मंदिर से श्री शक्ति धाम मंदिर तक करीब 300 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भजन मंडलों और बच्चों के दिंडी दलों ने आकर्षक सहभागिता की।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में नीलेश जोशी ने मार्गदर्शन किया, जबकि ज्ञानेश्वर महाराज वाघ ने आशीर्वचन दिए। महिला वक्ता कांचन हरने ने भी उपस्थितों को संबोधित किया। कार्यक्रम में लगभग 1500 हिंदू बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान भजन मंडल, नवदुर्गा मंडल, गणेश मंडल सहित समाज सेवा में सक्रिय 66 मंडलों और मान्यवरों को मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संचालन डॉ. वासुदेव गोलाईत ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण का संचालन सुशील लटूरिया और निर्मल समदड़िया ने संभाला।
कार्यक्रम की सफलता के लिए संदीप कचोलिया, रवि साहू, रामरतन शर्मा, व्यंकटेश लोहिया, जगदीश झांबरे, राजेंद्र कचोलिया, श्याम भुतड़ा, पवन बाहेती, राजकुमार शर्मा, कमलकिशोर अग्रवाल, डॉ. महेंद्र मोहिते, प्रमोद मालपाणी, दीपक शर्मा, सचिन चांडक, उमेश ताले, गजानन राऊत सहित कई कार्यकर्ताओं ने विशेष प्रयास किए।
कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने इसे समाज की एकता और भक्ति का सशक्त उदाहरण बताया।