दिवाली पर अकोला एसटी विभाग की बंपर कमाई, 8 दिनों में जुटाए 6.66 करोड़ रुपए

Akola ST Bus Revenue: दिवाली की छुट्टियों में महाराष्ट्र एसटी महामंडल के अकोला विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 से 15 नवंबर 2026 के बीच 6 करोड़ 66 लाख 87 हजार रुपए का राजस्व अर्जित किया।
akola st bus revenue diwali 2026 6 crore 66 lakh
अकोला एसटी विभाग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अकोला एसटी विभाग ने 8 से 15 नवंबर 2026 के दौरान यात्री परिवहन से रियायतों सहित कुल 6 करोड़ 66 लाख 87 हजार रुपए का राजस्व अर्जित किया।

  • दिवाली अवधि में 15 नवंबर को 343 बस फेरों के माध्यम से 1 करोड़ 4 लाख 61 हजार रुपए की आय दर्ज की गई।

  • यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुणे, अमरावती, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गईं।

Akola Bus Services: दिवाली की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और एसटी बसों को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के चलते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल के अकोला विभाग की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 8 से 15 नवंबर 2026 के दौरान आठ दिनों में यात्री परिवहन से रियायतों सहित कुल 6 करोड़ 66 लाख 87 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस अवधि में 15 नवंबर को सर्वाधिक आय दर्ज की गई, इस दौरान पुणे, अमरावती, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर के लिए चलाई गई अतिरिक्त बसें चलाई गई जिससे यात्रियों को सुविधा हो सके।

अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

दिवाली के अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक अपने गांवों और रिश्तेदारों के यहां आने-जाने के लिए एसटी बसों से यात्रा करते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अकोला विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी, पुणे, अमरावती, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर जैसे प्रमुख शहरों के लिए विशेष बसें चलाई गई। इसका सकारात्मक परिणाम यात्री परिवहन और राजस्व में दिखाई दिया।

akola st bus revenue diwali 2026 6 crore 66 lakh
ठाणे में सजेगा खेलों का मिनी ओलंपिक: 75 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे करेंगे आगाज

विभाग के दैनिक आंकड़े

विभाग के दैनिक आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर को 343 बस फेरों के माध्यम से रियायतों सहित 1 करोड़ 4 लाख 61 हजार रुपए की आय हुई। रियायतों को छोड़कर इस दिन 60 लाख 50 हजार रु. का राजस्व प्राप्त हुआ, जो आठ दिनों में सर्वाधिक रहा।

इसी तरह, 12 नवंबर को 336 बस फेरों से 98 लाख 9 हजार रु., 13 नवंबर को 340 फेरों से 99 लाख 52 हजार रु. और 14 नवंबर को 344 फेरों से 98 लाख 2 हजार रु. की आय दर्ज की गई। 8 नवंबर को रियायतों सहित 42 लाख 29 हजार 675 रु. का राजस्व मिला था। इसके बाद 9 नवंबर को 52 लाख 5 हजार रु., 10 नवंबर को 84 लाख 92 हजार रु. और 11 नवंबर को 87 लाख 36 हजार रु. की आय दर्ज की गई।

akola st bus revenue diwali 2026 6 crore 66 lakh
दिवाली मनाने गई पुणे की एयर होस्टेस की गोंदिया में चाकू से गोदकर हत्या, जंगल में मिला शव

क्रिसमस में भी मिलेगी सुविधा

अकोला विभागीय नियंत्रक स्मिता सुतवणे ने कहा कि आगामी क्रिसमस की छुट्टियों में भी यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आगे भी नियोजन किया जाएगा।

टीमवर्क से मिली सफलता

दिवाली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों का विशेष नियोजन किया गया था, चालकों, परिचालकों, यांत्रिक कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता मिली।

8 दिनों के राजस्व का लेखा-जोखा

  • कुल आय : 6 करोड़ 66 लाख 87 हजार रु. (रियायतों सहित)

  • रियायतों के बिना आय लगभग 3 करोड 76 लाख 29 हजार रु.

  • सर्वाधिक आय: 15 नदबर को 1 करोड़ 4 लाख 61 हजार रु.

  • सर्वाधिक बस फेरे 14 नवंबर को 344