ठाणे में सजेगा खेलों का मिनी ओलंपिक: 75 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे करेंगे आगाज

Khasdar Krida Sangram Season 2: ठाणे जिले में 20 से 29 नवंबर तक खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन-2 का आयोजन होगा। 31 खेलों में 75,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, उद्घाटन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे।
Shrikant Shinde Sports Festival Eknath Shinde Dombivli Event
खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन-2’ का आयोजनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन-2’ का आयोजन 20 से 29 नवंबर तक होगा।

  • 75 हजार से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

  • 31 खेलों की प्रतियोगिताएं 32 से अधिक खेल स्थलों पर होंगी।

  • ठाणे, कल्याण और भिवंडी लोकसभा क्षेत्रों के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।

Shrikant Shinde Sports Festival Eknath Shinde Dombivli Event: ठाणे के युवाओं में विभिन्न खेलों के प्रति रुझान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ठाणे जिले में खेलों का भव्य महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना से संचालित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के तहत उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे की पहल पर ‘खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन-2’ का आयोजन 20 से 29 नवंबर तक किया गया है।

देश के इस सबसे बड़े खेल महोत्सव में 75 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। कुल 31 खेलों और 32 से अधिक खेल स्थलों पर आयोजित होने वाला यह आयोजन ठाणे जिले के लिए मिनी ओलंपिक साबित होगा।

3 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजन

ठाणे के हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे कलादालन में आयोजित पत्रकार परिषद में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने इस आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार स्पर्धा का दायरा बढ़ाकर कल्याण के साथ ठाणे और भिवंडी लोकसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। आयोजन में सांसद नरेश म्हस्के, सांसद सुरेश म्हात्रे, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न खेल संगठनों का सहयोग मिल रहा है। पिछली बार की अपेक्षा 3 गुना खिलाड़ी इस क्रीड़ासंग्राम में भाग ले रहे हैं।

Shrikant Shinde Sports Festival Eknath Shinde Dombivli Event
खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन-2’ का आयोजनसोर्स- सोशल मीडिया

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन

खेल महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार, 20 नवंबर को डोंबिवली स्थित संत सावलाराम क्रीड़ा संकुल में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे जबकि समापन समारोह केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभागियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे।

पारंपरिक और आधुनिक खेलों का संगम

डॉ. श्रीकांत शिंदे ने बताया कि इस बार क्रीड़ासंग्राम में कुल 31 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें कैरम, मल्लखंब, खो-खो, कबड्डी, तैराकी, कुश्ती, बैडमिंटन, रस्साकशी, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, पिकलबॉल, रग्बी, जिम्नास्टिक्स, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, रोलर स्केटिंग, वॉलीबॉल, जूडो, बास्केटबॉल, राइफल शूटिंग, बॉडीबिल्डिंग और बॉक्स क्रिकेट सहित अन्य खेल शामिल हैं। आयोजन में पारंपरिक भारतीय खेलों के साथ आधुनिक और युवाओं में लोकप्रिय खेलों को भी समान महत्व दिया गया है। खेलों में लड़कों के साथ लड़कियां बड़ी संख्या में भाग ले रहीं हैं।

32 से अधिक स्थानों पर होंगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिताएं ठाणे जिले के कल्याण,डोम्बिवली, अम्बरनाथ, नवी मुंबई, ठाणे, भिवंडी इन विभिन्न शहरों और उपनगरों में 32 से अधिक खेल स्थलों पर आयोजित होंगी। इनमें ठाणे का दादोजी कोंडदेव स्टेडियम,बाबूराव सरनाईक जिम्नास्टिक सेंटर, सिंधुताई सपकाल तीरंदाजी संकुल, साकेत पुलिस मैदान सचिन तेंदुलकर स्टेडियम प्रमुख हैं।

इसके अलावा डोंबिवली के संत सावलाराम महाराज क्रीड़ा संकुल, नेहरू मैदान, कल्याण के यशवंतराव चव्हाण क्रीड़ांगण, शहाड स्थित सेंचुरी रेयॉन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा अंबरनाथ, उल्हासनगर, भिवंडी, मुंब्रा, दिवा, कलवा और नवी मुंबई के विभिन्न मैदानों पर भी मुकाबले होंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Shrikant Shinde Sports Festival Eknath Shinde Dombivli Event
बालासाहेब ठाकरे की सच्ची विरासत को आगे बढ़ा रही शिवसेना, एकनाथ शिंदे बोले- 80-20 के फॉर्मूले पर चल रही सरकार

युवाओं को मोबाइल से मैदान तक लाने का लक्ष्य

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि आज की Gen Z और युवा पीढ़ी को मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान तक लाना समय की जरूरत है। खेलों से शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

एक तरह से यह स्पर्धा टैलेंट हंट साबित होगी। सफल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की कोंचिंग के लिए मदद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता स्थलों पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाना है। सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने ठाणे जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस खेल महोत्सव में भाग लेने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की।