अकोला: संजय महाराज पाचपोर का प्रतिपादन, अध्यात्मिक बाल संस्कार शिविर से ही होगा सुसंस्कृत पीढ़ी का निर्माण
अकोला में आयोजित 15 दिवसीय आध्यात्मिक बाल संस्कार शिविर में संजय महाराज पाचपोर ने कहा कि तकनीक के युग में बच्चों को सुसंस्कृत नागरिक बनाने के लिए संस्कार और अध्यात्म जरूरी है।
Akola News: अकोला वारकरी संप्रदाय के माध्यम से आयोजित अध्यात्मिक बाल संस्कार शिविर ही सुसंस्कृत और जिम्मेदार पीढ़ी का निर्माण कर सकता है। ऐसा प्रतिपादन सुप्रसिद्ध कीर्तनकार तथा महाराष्ट्र शासन का गोरक्षक पुरस्कार प्राप्त संजय महाराज पाचपोर ने किया।
कै। श्रीराम महाराज मेहुणकर की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तिडके नगर स्थित श्रीराम मंदिर में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पंद्रह दिवसीय अध्यात्मिक बाल संस्कार अनिवासी शिविर आयोजित किया गया है। शिविर को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है। इस शिविर ने बालकों में संस्कार, अध्यात्म और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर एक सुसंस्कृत समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
बचपन से ही उचित संस्कार जरूरी
उन्होंने बालकों को मार्गदर्शन दिया। आज की भागदौड़ और तकनीकी युग में बच्चों पर बचपन से ही उचित संस्कार होना आवश्यक है। बाल्यावस्था संस्कारों की नींव होती है। यदि इसमें मातापिता और गुरुजनों का आदर, राष्ट्रप्रेम और अध्यात्म का संगम हो तो आदर्श नागरिक तैयार होता है। उन्होंने व्यसनमुक्ति और मोबाइल के अतिव्यवहार पर भी चेतावनी दी। शिविर में बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने सरल भाषा में उत्तर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026 का भव्य आगाज; CM फडणवीस ने किया गीत और ‘उन्नत नासिक’ लोगो का अनावरण
CM फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के किए दर्शन, नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां तेज, संतों के साथ होगी बड़ी बैठक
गोंदिया MIDC को नई रफ्तार: सड़क, बिजली व पानी समस्याओं पर उद्योग संघ की जिलाधीश संग बैठक
समृद्धि महामार्ग पर गर्मी का ‘ब्रेक’: टायर फटने के डर से कम हुई वाहनों की संख्या, टोल के बदले सुविधाओं की मांग
श्लोक, योगासन और स्तोत्र पठन की सराहना करते हुए उन्होंने आयोजन की प्रशंसा की।
शिविरों से संस्कारशील और सक्षम नागरिक तैयार होते कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षल साबले ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से संस्कारशील और सक्षम नागरिक तैयार होते हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए विधायक हरीश पिंपले के मार्गदर्शन में प्रयासरत रहने की बात कही।
कार्यक्रम में गजानन नाकट, राम पाटिल खंडारे, राहुल पाटिल, कमलाकर गावंडे, वनीता पाथरे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। शिविर का आयोजन सोपानकाका कालपांडे, पंढरी महाराज दिगोले, आजाबराव वहिले, छत्रपति तिडके, अरविंद पोलकट, गजानन वैद्य, डॉ. प्रशांत अवघाते और डॉ. भास्कर कोलखेडे के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन विष्णु लोडम ने किया और आभार संजय पखाले ने माना। कार्यक्रम का समापन पसायदान से हुआ।
