- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Shivsena Ghantagadi Extortion Protest Warning Vijay Ingale
अकोला: घंटागाड़ी शुल्क पर शिवसेना का ‘कचरा फेंको’ आंदोलन का अल्टीमेटम; व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप
अकोला में शिवसेना ने कचरा घंटा गाड़ी वसुली के खिलाफ चेतावनी दी, निशुल्क सेवा की मांग की।

Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगरपालिका की कचरा घंटागाड़ी सेवा के नाम पर कथित जबरन वसूली के विरोध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता विजय इंगले ने आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि सेवा तत्काल निशुल्क नहीं की गई, तो मनपा कार्यालय में ‘कचरा फेंको’ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इंगले ने आरोप लगाया कि शहर के नागरिक पहले से ही भारी संपत्ति कर अदा कर रहे हैं, ऐसे में कचरा संकलन के लिए अलग से शुल्क लेना सीधे तौर पर जनता पर आर्थिक बोझ डालना है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमरावती मनपा में यह सेवा निशुल्क उपलब्ध है, तो अकोला में ही नागरिकों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
व्यापारियों से मनमानी वसूली का आरोप
इंगले के अनुसार, शहर के व्यापारियों से 500 से 1000 रुपये तक की मनमानी वसूली की जा रही है, जबकि रसीद कम रकम की दी जाती है। इसे उन्होंने रसीदों में अनियमितता बताते हुए ठेकेदार और वसूली करने वालों के गठजोड़ का गंभीर आरोप लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!
मध्य रेल के ट्रांसहार्बर पर होगा मेगा ब्लॉक, ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच लोकल सेवाएं रहेंगी बंद
गड़चिरोली कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर PM मोदी से मांगा जवाब; 23 मार्च को RSS मुख्यालय पर दस्तक
सेवा अपूर्ण, वसूली पूरी
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि ठेके के अनुसार रोजाना कचरा उठाना अनिवार्य है, लेकिन कई इलाकों में दो-तीन दिन तक गाड़ी नहीं पहुंचती। बावजूद इसके नागरिकों से पूरी राशि वसूली जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
इंगले ने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ियों, डीज़ल और रखरखाव का खर्च प्रशासन स्वयं वहन कर रहा है, फिर भी नागरिकों से शुल्क लिया जा रहा है, जिससे ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचने का संदेह है।
प्रमुख मांगें
- कचरा घंटागाड़ी सेवा तत्काल निशुल्क की जाए
- व्यापारियों से हो रही मनमानी वसूली पर रोक लगाकर जांच की जाए
- नियमित कचरा न उठाने वाले ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई हो
नई खर्चिक पद्धति पर श्वेतपत्र जारी किया जाए
विजय इंगले ने स्पष्ट कहा कि नागरिकों पर आर्थिक बोझ डालने की यह व्यवस्था अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रशासन ने तत्काल निर्णय नहीं लिया, तो शिवसेना की ओर से मनपा परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Akola shivsena ghantagadi extortion protest warning vijay ingale
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
Mar 20, 2026 | 08:43 PMदाने-दाने को तरसा पाकिस्तान, अब तेल ने निकाला दम! खाली हुआ खजाना; क्या श्रीलंका की राह पर है पड़ोसी मुल्क?
Mar 20, 2026 | 08:30 PMइजरायल की सुरक्षा में सेंध! ‘आयरन डोम’ यूनिट का सैनिक निकला ईरान का जासूस, पैसे लेकर साझा की गोपनीय जानकारी
Mar 20, 2026 | 08:28 PM‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स बना पहेली, परिवार से क्यों नहीं मिला हमजा? क्या जल्द आएगा पार्ट 3?
Mar 20, 2026 | 08:28 PMलंदन ट्यूब में पसीना, बेंगलुरु मेट्रो में ‘लग्जरी’! वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस
Mar 20, 2026 | 08:24 PMUP में गांव वालों ने महाराष्ट्र पुलिस को ही बना लिया बंधक, जौनपुर से सामने आई हैरान करने वाली घटना
Mar 20, 2026 | 08:21 PMवसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!
Mar 20, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM












