अकोला में शिवसेना शहर प्रमुख राहुल कराले पर जानलेवा हमले का प्रयास: पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Akola Crime News: अकोला शिवसेना शहर प्रमुख राहुल कराले पर रविवार रात हमला हुआ। पुरानी रंजिश में कार को नुकसान पहुँचाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Civil Line Police Akola: अकोला रविवार की रात शिवसेना शहर प्रमुख राहुल कराले पर हमले का प्रयास किया गया, जिसमें उनकी कार का नुकसान हुआ। इस प्रकरण में सिविल लाइन पुलिस ने जांच कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार की रात लगभग 9:40 बजे की है जब शिकायतकर्ता राहुल कराले (32), निवासी लोखंडे लेआउट, बड़ी उमरी, अकोला अपने घर लौट रहे थे। कराले शिवसेना (उबाठा) के शहर प्रमुख हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार घर के पास अपनी कार (क्र.एमएच 30 बीबी 2700) खड़ी करते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर आकर हमला किया। उनमें से एक ने हथौड़े से कार के ड्राइवर साइड पर वार किया, जबकि अन्य दो ने तलवार से कार को नुकसान पहुंचाया। हमलावरों में से एक बार-बार “निकाल बंदूक, उड़ा डाल” कहकर धमकी दे रहा था।
कराले ने अपनी जान बचाने के लिए कार की सीट के पीछे छिपकर शरण ली। मोहल्ले के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। भागते समय आरोपियों ने राहगीरों से कहा कि “आज राहुल बच गया, लेकिन सात-आठ दिन में गोली मारकर खत्म कर देंगे।” इस धमकी से शिकायतकर्ता के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में व्हीलचेयर नहीं मिली तो बीमार पति को पीठ पर लादकर भटकती रही बेबस पत्नी, डीन ने दिए सख्त जांच के आदेश
अकोला में 130 ओपन स्पेस के नक्शे गायब, भूमाफियाओं के कब्जे की आशंका गहराई
शराब की लत बनी वजह? अकोला में मां की हत्या का आरोप, 3 घंटे में बेटे को दबोच लाई पुलिस
मनपा रिकॉर्ड में दर्ज, जमीन पर गायब! अकोला में ओपन स्पेस घोटाले की आशंका, 130 भूखंडों के नक्शे लापता
घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और गुप्त जानकारी के आधार पर दो घंटे के भीतर आरोपियों का पता लगाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हर्षल मंडलिक (32), निवासी छोटी उमरी, चेतन खंडारे (37), निवासी बड़ी उमरी, सागर इंगले (25), निवासी खरप बु.और वैभव गोपनारायण (27), निवासी तापडिया नगर, अकोला शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- गोरेगांव: नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य का मुरदोली गेट वर्षों से बंद, पर्यटन और रोजगार पर गहरा असर
आरोपियों ने बताया पुरानी रंजीश का मामला
पूछताछ में आरोपियों ने पुराने वैमनस्य के चलते हमला करने की बात स्वीकार की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना में किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र या तलवार का प्रत्यक्ष उपयोग नहीं हुआ है, हालांकि कार को नुकसान पहुंचाया गया। अकोला पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें भी हथियारों का स्पष्ट उपयोग दिखाई नहीं दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में गई है।
