अकोला को बड़ी सौगात: सातव चौक रेलवे फ्लाईओवर के लिए 104.79 करोड़ की संशोधित मंजूरी
Akola Railway News: अकोला के सातव चौक से तापडिया नगर उड़ानपुल परियोजना को 104.79 करोड़ की नई प्रशासकीय मंजूरी मिली है। विधायक रणधीर सावरकर के प्रयासों से अब इस काम में तेजी आएगी।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)
Maharashtra Infrastructure News: अकोला शहर के सातव चौक से पूर्व तापडिया नगर तक प्रस्तावित रेलवे उड़ानपुल के काम को अब नई गति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के लिए 104.79 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस निर्णय से शहर के लगभग 60,000 नागरिकों को यातायात की समस्या से राहत मिलने वाली है।
शहर से होकर गुजरने वाली मध्य और दक्षिण रेलवे के कारण यातायात जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। शहर का विस्तार बाधित हो रहा था और कई बस्तियाँ विभाजित हो गई थीं। इस समस्या के समाधान हेतु तत्कालीन सांसद संजय धोत्रे और अकोला पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सावरकर ने मांग उठाई थी।
इसके बाद केंद्रीय मार्ग निधि योजना के अंतर्गत इस उड़ानपुल के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली और काम शुरू हुआ। लेकिन रेलवे विभाग का बदला हुआ नक्शा, व्हायाडक्ट की बढ़ी हुई लंबाई, सेवा मार्ग की लागत में वृद्धि और जीएसटी के कारण खर्च बढ़कर 104.79 करोड़ रुपये हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मदर डेयरी भूमि प्रस्ताव पर अकोला मनपा में हंगामा, शिवसेना पार्षद सागर भारुका 15 दिन के लिए निलंबित
BMC की नई पहल: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन और QR कोड सेवा अब सभी वार्डों के CFC में होगी उपलब्ध
नागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद
मुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
मंजूरी के लिए प्रयास
सांसद अनुप धोत्रे ने रेलवे विभाग से लगातार संपर्क कर संशोधित नक्शे को मंजूरी दिलाई। वहीं विधायक रणधीर सावरकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेद्रराजे भोसले से लगातार मांग और प्रयास कर सुधारित प्रशासकीय मंजूरी दिलाई। अंततः राज्य की व्यय अग्रक्रम समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
ये भी पढ़े:- RTE Admission: बॉम्बे हाई कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार, कहा- 3 किमी की शर्त हटाओ और तुरंत शुरू करो पोर्टल
नागरिकों को मिलेगा लाभ
इस उड़ानपुल के पूर्ण होने से अकोला शहर में यातायात जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। महिलाओं और विद्यार्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और शहर का विकास तेजी से होगा। इस परियोजना में सहयोग देने वाले सांसद अनुप धोत्रे, पूर्व सांसद संजय धोत्रे और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का विधायक रणधीर सावरकर ने आभार व्यक्त किया है।
काम की वर्तमान स्थिति
- तापडिया नगर की ओर से 8 में से 7 गैलरी का काम पूरा हो चुका है।
- केवल रेलवे पियर पर आधारित एक गैलरी का काम शेष है।
- सातव चौक की ओर से 6 में से 5 गैलरी का काम पूरा हो चुका है।
- रेलवे विभाग के अधीन आने वाले हिस्से और लोहे के गर्डर लगाने का काम बाकी है।
- जिसे मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही पूरा किया जाएगा।
