अकोला: रेत माफिया का पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास; म्हैसांग क्षेत्र में दबंगई का वीडियो वायरल, हड़कंप
अकोला के म्हैसांग क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने गई पुलिस पर माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
Akola Illegal Mining News: अकोला जिले में रेत माफिया की दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात म्हैसांग क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णा नदी के पात्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन जारी है।
जेसीबी और पोकलैन मशीनों से नदी का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है, जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण को भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। बोरगाव मंजू पुलिस ने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, तभी चालक ने पुलिसकर्मियों से खुलेआम झगड़ा कर ट्रैक्टर सीधे उनकी ओर बढ़ा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ असभ्य भाषा का उपयोग भी किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
ट्रैक्टर बारबार आगेपीछे कर पुलिस वाहन को टक्कर देने की कोशिश की गई। इस दबंगई के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड किया। यह वीडियो आठ दिन बाद सामने आया, जिसके बाद ही प्रशासन हरकत में आया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला: अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, ₹1.59 लाख पहुंचा सोना; किराना और तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव
अकोला में पेयजल टंकी में मृत बंदर मिलने से खिरपुरी गांव में हड़कंप, ग्राम पंचायत की लापरवाही पर फूटा गुस्सा
अकोला जिला प्रशासन का अल्टीमेटम, अक्षय तृतीया पर बाल विवाह करने वालों को 2 साल की जेल और 2 लाख जुर्माना
अकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि आरोपी पहले भी अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करता रहा है। तहसील प्रशासन और पुलिस से कई बार विवाद होने के बावजूद उस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसका दुस्साहस बढ़ा। आठ दिन तक कार्रवाई नहीं इस गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी।
बावजूद इसके आठ दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि क्या कारण है कि मामले को दबाने का प्रयास किया गया। नागरिकों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
