अकोला आरटीई प्रवेश: एक सीट और दो दावेदार! 2056 सीटों के लिए आवेदनों का आंकड़ा 4 हजार के पार
Education Officer Akola: अकोला में आरटीई प्रवेश के लिए जंग। 2056 सीटों के लिए आए 4295 आवेदन। जानें आय सीमा, आवश्यक दस्तावेज और प्रवेश प्रक्रिया का पूरा गणित।
- Written By: प्रिया जैस
अकोला न्यूज
Akola RTE Admission 2026: आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत कोटे से नामांकित अंग्रेज़ी माध्यम की शालाओं में सर्वसामान्य परिवारों के विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया जिले में शुरू की गई है। इस हेतु जिले की 185 शालाओं ने पंजीकरण किया है। जिले में आरटीई की कुल 2056 सीटें उपलब्ध हैं, जिनके लिए अब तक 4,295 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आरटीई प्रवेश हेतु आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित थी। किंतु यह तिथि बढ़ाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यदि तिथि बढ़ाई जाती है तो अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रवेश हेतु आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। उपलब्ध सीटों की तुलना में दोगुने आवेदन आने से प्रवेश प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा होना तय है। शिक्षा विभाग के अनुसार, प्राप्त सभी आवेदनों की छानबीन और पडताल की जाएगी।
इसके बाद प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश की विभिन्न फेऱियां आयोजित होंगी। आरटीई के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा तक निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 अक्टूबर तक 6 से 7 वर्ष होना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?
भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण
आमसभा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर अंबरनाथ नगरपालिका में झड़प
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़ों में बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, अभिभावक का आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र शामिल हैं। प्रवेश सूची जारी होने के बाद संबंधित अभिभावकों को निर्धारित शाला में जाकर आवश्यक दस्तावेज़ और शुल्क जमा कर निर्धारित समयसीमा में प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। पहली फेरी के बाद शेष सीटों के लिए दूसरी फेरी आयोजित की जाएगी। यदि दूसरी फेरी के बाद भी सीटें बचती हैं तो तीसरी फेरी आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें – गोंदिया में एक साल में 147 आग की घटनाएं, फायर सेफ्टी ऑडिट में उजागर हुई सबसे बड़ी खामी, प्रशासन पर उठे सवाल
एक लाख तक वार्षिक आय का प्रमाण अनिवार्य
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग के नागरिकों को यह प्रमाण प्रस्तुत करना होगा कि उनकी वार्षिक आय एक लाख रु। से कम है। यदि कोई अभिभावक ऐसा प्रमाण प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो उनके बच्चों को प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा। आरटीई का उद्देश्य केवल वास्तविक गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान करना है, ऐसा शिक्षा विभाग ने कहा है।
