आरक्षण उपवर्गीकरण के विरोध में अकोला में जनआक्रोश मोर्चा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Akola Protest March: अकोला में अनुसूचित जाति आरक्षण के उपवर्गीकरण के विरोध में आरक्षण बचाव कृति समिति के नेतृत्व में भव्य जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया।
Reservation Protest (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
SC Reservation Sub Categorisation: अनुसूचित जातियों के एकीकृत आरक्षण में उपवर्गीकरण की प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को महानगर में आरक्षण बचाव कृति समिति के नेतृत्व में भव्य जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया।सुबह अशोक वाटिका से डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मोर्चे की शुरुआत हुई।
इसमें सैकड़ों महिलापुरुष, युवक-युवतियां हाथों में शासन विरोधी तख्तियां लेकर शामिल हुए। यह मोर्चा धींग्रा चौक मार्ग से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और वहां जनसभा में परिवर्तित हुआ। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से निवेदन सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
निवेदन की प्रतियां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गईं। प्रमुख मांगेंअनुसूचित जाति आरक्षण में उपवर्गीकरण का संपूर्ण प्रस्ताव तत्काल रद्द किया जाए। बदर समिति की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। अनुसूचित जाति समाज के संवैधानिक अधिकारों पर किसी भी प्रकार का आघात न हो, इसकी गारंटी दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
ये भी पढ़े: शिवनी एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को मिली हरी झंडी, अकोला सांसद अनूप धोत्रे बोले- पूरा होगा चुनावी वादा
बैकलॉग भर्ती और रिक्त पद भरने की मांग
राज्य में आरक्षण की हजारों रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए। विभिन्न विभागों में लंबित बैकलाग पदों की भर्ती की जाए। कंत्राटी भर्ती, निजीकरण और नियमित भर्ती में हो रही देरी समाप्त की जाए। समिति ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के बजाय उसे कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे समाज में असंतोष और चिंता का वातावरण बन रहा है। इस निवेदन पर विशाल नंदागवली, अमित वाहूरवाघ, प्रीतम डोंगरे, राहुल इंगोले, अमोल डोंगरे, तुषार नाईक, अमन गर्डे सहित समिति के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
