अकोला में रील फॉर सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन प्रतियोगिता, जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने युवाओं से भाग लेने की अपील की

Reel for Soil and Water Conservation: अकोला में ‘रील फॉर सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 15-30 वर्ष के युवा 30-60 सेकंड की रील बनाकर भाग ले सकते हैं।
akola reel for soil water conservation competition
अकोला रील प्रतियोगिता (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola Reel Competition: पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत सुधाकरराव नाईक की जयंती के अवसर पर 21 अगस्त को राज्यभर में जलसंधारण दिन मनाया जाएगा। इस निमित्त 15 से 21 अगस्त तक जलसंधारण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसी दौरान मृदा एवं जलसंधारण विभाग की ओर से ‘रील फॉर सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन’ प्रतियोगिता रखी गई है। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने युवाओं से आवाहन किया है कि 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें।

प्रतिभागियों को 30 से 60 सेकंड की रील तैयार कर अपने पब्लिक पर पोस्ट करनी होगी और विभाग के आधिकारिक अकाउंट को टैग करना अनिवार्य रहेगा। इस अभियान का मुख्य संदेश है, “एक रील माटी के लिए, एक रील पानी के लिए, एक रील सुरक्षित भविष्य के लिए।” इस स्पर्धा में अधिक से अधिक युवक -युवतीं व नागरिकों ने सहभागी होने का आवाहन जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने किया है।

akola reel for soil water conservation competition
मोहाडी जल संकट; बेतहाशा बोरवेल से पाताल में पानी, वर्षा जल संचयन की अनदेखी महंगी

प्रतियोगिता के विषय

मृदा संवर्धन, जल बचत, मृदसंधारण, जलसंधारण, मृदा क्षरण रोकना, वर्षा जल संचयन, खेत तालाब, बांध, पाणलोट क्षेत्र विकास, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामस्तरीय सफल कार्य, पारंपरिक पद्धतियां और नवीन कल्पनाएं।

पुरस्कार

प्रत्येक जिले से कम से कम 250 रील्स और राज्यभर से 10 हजार रील्स का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम पुरस्कार- 25,000 व गौरवचिन्ह, द्वितीय पुरस्कार-15,000 व गौरवचिन्ह, तृतीय पुरस्कार- 10,000 व गौरवचिन्ह। सभी पात्र प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा और विजेताओं को “युवा मृद-जलदूत” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com