महिलाओं से आगे निकले पुरुष, औसत लंबाई 4 फीसदी बढ़कर हुई 177 सेंटीमीटर, जानिए रिपोर्ट

हालिया रिपोर्ट सामने आई है। यहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों की लंबाई और वजन में तेजी से इजाफा देखने के लिए मिला है वहीं इसके पीछे पुरुषों के शारीरिक विकास को बताया गया है।
महिलाओं की तुलना पुरुष की बढ़ी लंबाई और वजन
महिलाओं की तुलना पुरुष की बढ़ी लंबाई और वजन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Health News: महिलाओं और पुरुषों में किसी ना किसी बात को लेकर आगे-पीछे की स्थिति रहती है इसमें ही लंबाई और वजन को लेकर हालिया रिपोर्ट सामने आई है। यहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों की लंबाई और वजन में तेजी से इजाफा देखने के लिए मिला है वहीं इसके पीछे पुरुषों के शारीरिक विकास को बताया गया है। यहां पर रिपोर्ट में बताया गया कि, 1905 के आंकड़ों के मुताबिक उस समय एक चौथाई महिलाएं पुरुष से लंबी थी, लेकिन 1958 तक यह संख्या घटकर आठवें हिस्से तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

यहां पर बायोलॉजी लेटर्स जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में जानकारी मिली है कि, पिछली एक सदी में महिलाओं की औसत लंबाई 1.9 फीसदी बढ़कर 159 से 162 सेंटीमीटर हो गई, जबकि पुरुषों की औसत लंबाई 4 फीसदी बढ़कर 170 से 177 सेंटीमीटर हो गई। शोध में बताया गया कि 1905 के आंकड़ों के मुताबिक उस समय एक चौथाई महिलाएं पुरुष से लंबी थी, लेकिन 1958 तक यह संख्या घटकर आठवें हिस्से तक पहुंच गई। इसे लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के प्रोफेसर माइकल विल्सन ने जानकारी में बताया है।

बताया जाता है कि, यह बदलाव इस विचार का समर्थन करता है कि महिलाएं प्रजनन के कारण अधिक पारिस्थितिकी-निर्भर होती हैं, क्योंकि गर्भावस्था और शिशु पालन में शारीरिक ऊर्जा की खपत अधिक होती है। वहीं पुरुषों की लंबाई और वजन तेजी से बढऩे का कारण बेहतर पोषण स्थितियां हो सकती हैं।

पुरूषों के लंबाई वजन में होती है ज्यादा वृद्धि

साथ ही रिसर्च में यह भी बताया गया कि, पुरूषों का शारीरिक विकास महिलाओं की तुलना में ज्यादा तेजी से होता है। इसे लेकर रिसर्च में यह भी कहा गया कि,मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) में 0.2 अंक की वृद्धि होती है, तो महिलाओं की लंबाई औसतन 1.7 सेंटीमीटर और वजन 2.7 किलोग्राम बढ़ता है, जबकि इसी दौरान पुरुषों की लंबाई 4 सेंटीमीटर और वजन 6.5 किलोग्राम बढ़ता है। जैसे-जैसे जीवन स्तर में सुधार होता है, पुरुषों का शारीरिक विकास महिलाओं से अधिक तेजी से होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com