अकोला में 21 लाख की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश; पड़ोस की युवती ही निकली मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार
Akola Crime News: पुराना शहर पुलिस ने सागर कॉलोनी में हुई 21.50 लाख की चोरी सुलझाई। मास्टरमाइंड युवती समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 138 ग्राम सोना और बाइक बरामद। अमरावती से पकड़े गए आरोपी
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती से पकड़े गए आरोपी (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Police Raid News: अकोला के पुराना शहर पुलिस थानांतर्गत सागर कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुराना शहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का माल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को नेहा सावदेकर (30) निवासी सागर कॉलोनी, अकोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 फरवरी की शाम उनके घर से अज्ञात व्यक्तियों ने 138 ग्राम सोने के आभूषण और 90 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसमें नेकलेस, चेन, अंगूठियां, पोत, ब्रेसलेट और अन्य आभूषण शामिल थे। अकोला पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन तकनीकी साक्ष्य न मिलने पर भी संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।
ये भी पढ़ें:- भारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ कांग्रेस की ‘शेतकरी अर्थ परिषद’; अकोला में 1 मार्च को होगा बड़ा आंदोलन
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
सनकी आशिक का खूनी खेल! कांदिवली में 12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, चेहरे पर चाकू से 16 बार किया वार
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
लगातार निगराानी से पता चला
- गुप्त जानकारी और लगातार निगरानी से पता चला कि समीक्षा गवई (19), निवासी सागर कॉलोनी ने ही चोरी की योजना बनाई थी। उसने अपने मित्र ऋतिक श्रृंगारे (22), निवासी मुर्तिजापुर को बुलाया था।
- उसके साथ समीर तेलखडे (19), निवासी अमरावती भी आया और दोनों ने वैभव गोपनारायण (23), निवासी अकोला की मदद से चोरी का माल छिपाया। पुलिस ने अमरावती में जाल रचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनके पास से लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के 138 ग्राम सोने के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल की गई 50 हजार रुपये की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
