Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला: कौलखेड हमला 8 घंटे में सुलझा; 5 आरोपी गिरफ्तार, SP चांडक ने MPDA में कार्रवाई की चेतावनी

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 05, 2026 | 09:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Police News: अकोला शहर के खडकी और कौलखेड क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर मारपीट और जानलेवा हमले की तीन गंभीर घटनाओं का पुलिस ने महज आठ घंटे में पर्दाफाश कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एलसीबी की टीम ने बार्शीटाकली के जंगल क्षेत्र में छिपे आरोपियों को धरदबोचा और उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। इन घटनाओं के संबंध में खदान पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, एसडीपीओ सुदर्शन पाटिल तथा एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के मार्गदर्शन में की गई।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प

Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव

खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन

125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में कबीर बलखंडे (18, न्यू खेतान नगर), धनंजय ढाले (19, टीटीएम कॉलेज के पास), शिवम उर्फ शुभम शेलके (19, हिंगणा नाका), गौरव चव्हाण (20, खडकी, बार्शीटाकली) तथा एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते हमला करना स्वीकार किया है।

एमपीडीए के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्पष्ट किया कि दिनदहाड़े गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर एमपीडीए के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल में स्थानबद्ध किया जाएगा। नाबालिग आरोपियों के पालकों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाएगी।

Akola police lcb kaulkhed attack arrest mpda action sp archit chandak

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 06:48 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.