Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा रिकॉर्ड में दर्ज, जमीन पर गायब! अकोला में ओपन स्पेस घोटाले की आशंका, 130 भूखंडों के नक्शे लापता

Illegal Encroachment: अकोला महानगरपालिका क्षेत्र में नागरिकों के लिए आरक्षित 50 से अधिक ओपन स्पेस जमीन पर मौजूद नहीं पाए गए हैं, जबकि 130 से अधिक ओपन स्पेस के नक्शे भी रिकॉर्ड से गायब हैं।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 06, 2026 | 07:42 PM

Land Mafia (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका क्षेत्र में नागरिकों के लिए आरक्षित ओपन स्पेस खुली जगहों पर भूमाफियाओं के कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न लेआउट में स्थित 50 से अधिक ओपन स्पेस वास्तविक रूप से जमीन पर मौजूद नहीं हैं, जबकि 130 से अधिक ओपन स्पेस के नक्शे ही मनपा और संबंधित विभागों के अभिलेखों से गायब हैं।

इस खुलासे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और भूमि प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ओपन स्पेस नागरिकों के लिए हरित क्षेत्र, बच्चों के खेल मैदान और वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन स्थल के रूप में आरक्षित किए जाते हैं। हालांकि कई स्थानों पर इन जमीनों पर अतिक्रमण अथवा अवैध निर्माण होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सरकारी अभिलेखों में इन स्थानों का उल्लेख ओपन स्पेस के रूप में दर्ज है, लेकिन वास्तविक स्थिति में इनका अस्तित्व नजर नहीं आ रहा है।

की गई लेआउट की समीक्षा

मनपा क्षेत्र के 468 लेआउट की समीक्षा में 50 ओपन स्पेस का पता नहीं चल सका, जबकि 130 ओपन स्पेस के नक्शे उपलब्ध नहीं पाए गए। इससे इन आरक्षित भूखंडों के अवैध रूप से बेचे जाने या उन पर कब्जा होने की आशंका और गहरा गई है। शिलोडा, हिंगणाम्हैसपुर, डाबकी, उमरी, कौलखेड़ और खड़की बुजुर्ग जैसे क्षेत्रों के अनेक सर्वे नंबरों के नक्शे रिकॉर्ड में नहीं मिल रहे हैं। नक्शों के अभाव में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा: विदर्भ से हैदराबाद-हुबली जाना हुआ आसान, देखें शेड्यूल और टाइमिंग

इजराइल में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा; जनरल काउंसेल ने किया सीएम फडणवीस से मार्गदर्शन का अनुरोध

रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, अमरावती में LCB की बड़ी कार्रवाई, 61.25 लाख का माल जब्त

अमरावती पुलिस विभाग में व्यापक तबादले, शहर के 10 थाना क्षेत्रों के लिए नई जिम्मेदारियां तय

ये भी पढ़े: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, नागपुर दंत महाविद्यालय को राहत, 65 अस्थायी पदों की अवधि बढ़ी

लेआउट मंजूरी प्रक्रिया पर भी उठे सवाल

विशेषज्ञों के अनुसार कृषि भूमि को गैरकृषि एनए भूमि में परिवर्तित कर लेआउट विकसित करते समय भूमि अभिलेख विभाग, उपविभागीय अधिकारी और मनपा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भूमि अभिलेख विभाग द्वारा सड़क, नाली और ओपन स्पेस का निर्धारण किया जाता है। वर्ष 2002 से पहले यह जिम्मेदारी उपविभागीय अधिकारी एसडीओ के पास थी, जबकि बाद में मनपा आयुक्त के स्तर पर यह प्रक्रिया संचालित होने लगी।

Akola open space land missing layout map irregularities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 06:55 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Land Scam
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.