Akola News: अकोला पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का लाइसेंस होगा निलंबित

Akola Traffic Police Action: अकोला जिले में 1 अगस्त 2026 से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर 1000 रुपये जुर्माना और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी।
akola without helmet two wheeler fine rule from august 2026
अकोला बिना हेलमेट जुर्माना-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola Without Helmet Fine: अकोला जिले में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर घायल होने की घटनाओं को कम करने के लिए अकोला पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है। 1 अगस्त 2026 से जिले में दोपहिया वाहन चलाने वाले चालक के साथसाथ पीछे बैठने वाले यात्री के लिए भी बीआईएस मानक वाला आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1000 रु. का जुर्माना लगाया जाएगा और उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा।

पुलिस विभाग के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 के दौरान जिले में 807 जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 883 लोगों की मौत हुई। इनमें 338 दोपहिया चालक ऐसे थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जबकि 332 चालक गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस का कहना है कि यदि हेलमेट का उपयोग किया गया होता तो बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

सड़क हादसे रोकने के लिए बड़ा कदम

प्रभावी यातायात प्रबंधन और नाकाबंदी अभियान के कारण दुर्घटनाओं में 23.42 प्रश की कमी आई है, लेकिन इसे और कम करने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने अभियान की शुरुआत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से की है। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिषद, पंचायत समिति और तहसील कार्यालय के बाहर यातायात शाखा द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।

अकोला में 1 अगस्त से हेलमेट जांच अभियान

इस दौरान 100 से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष वर्षा मीना के निर्देश पर अब प्रतिदिन सरकारी कार्यालयों के बाहर जांच अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों के मुख्य प्रवेश द्वार पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के प्रवेश पर रोक संबंधी सूचना भी लगा दी गई है। यातायात शाखा प्रमुख मनोज बहुरे ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग बीआईएस मानक वाला आईएसआई प्रमाणित हेलमेट खरीदकर उसका नियमित उपयोग शुरू करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com